
ब्राजील. दुनिया की खतरनाक मछलियों में से एक पिरान्हा (Piranha Fish) ने एक व्यक्ति की जान ले ली। उसे जिंदा चबा गई। हादसा रियो डी जनेरियो (Rio de Janeiro) से लगभग 600 मील उत्तर-पश्चिम में ब्राजील (Brazil) के मिनस गेरैस में ब्रासीलैंडिया डी मिनस (Brasilandia de Minas) में हुआ। द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, पास के गांव का ही एक व्यक्ति मछली पकड़ने गया था। तभी वहां मधुमक्खियों से झुंड ने उसपर हमला किया। बचने के लिए वह झील में कूद गया। इसके बाद जो हुआ वह सबसे ज्यादा दर्दनाक था। स्थानीय लोगों को पता ही नहीं था कि उनके गांव के पास जो झील है उसमें इतनी खतरनाक मछली रहती है।
चेहरा, कान और हाथ खा गई थी मछली
30 साल का व्यक्ति अपने दो दोस्तों के साथ मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान मधुमक्खियों ने निशाना बनाया। तीनों दोस्तों ने बचने के लिए झील में छलांग लगा दी। इसके बाद दो तो बाहर आ गए। एक नहीं आया। इसके बाद वहां गोताखोरों को बुलाया गया। तब जाकर तीसरे व्यक्ति की लाश मिली। उसका चेहरा, कान और शरीर के कुछ हिस्सों को मछली (Piranha Attack). ने खा लिया था। इसके बाद उसे तट से 13 फीट की दूरी पर छोड़ दिया। अभी तक मृतक का नाम नहीं पता चला है। वहां पहुंचे अधिकारियों ने कुछ जांच की, फिर पाया कि इसमें किसी तरह की कोई साजिश नहीं की गई है। इसके बाद अधिकारियों ने शव को दफनाने की अनुमति दे दी।
नुकीले जबड़ों और तेज दांत लिए होती हैं पिरान्हा
हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि व्यक्ति की डूबने की वजह से मौत हुई या फिर मछली के काटने की वजह से मौत हुई। पिरान्हा की लगभग 30 प्रजातियां साउथ अमेरिका की झीलों (South America Lakes) और नदियों में पाई जाती हैं। उनका जबड़ा नुकीला होता है। दांत इतने ज्यादा तेज होते हैं कि कोई भी चीज आसानी से काट सकते हैं। पिरान्हा मछली बहुत ज्यादा चालाक और सेंसटिव होती हैं। जैसे ही उन्हें पानी की हलचल तेज होने की भनक लगती है वह अलर्ट हो जाती है और शिकार के लिए तैयार हो जाती हैं। 2007 में ब्राजील के पालमास शहर के पास एक झील में लगभग 200 पिरान्हा हमलों की खबर मिली थी। सभी के पैरों को निशाना बनाया गया था।
ये भी पढ़ें
इस लड़की ने पिता की लाश के साथ सेक्सी पोज देकर खिंचवाई फोटो, लोग देने लगे गालियां, तब बताई असली वजह
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News