चेहरा, कान और पेट गायब था, आधी अधूरी लाश देखकर गांववालों को पता चला पानी में रहता है खतरनाक जीव

Brazil में Piranha मछली ने एक मछुआरे की जान ले ली। मछुआरे को पता नहीं था कि वह मधुमक्खियों से बचने के लिए जिस पानी में कूद रहा है वहां पर कितनी खतरनाक मछली रहती है।

Asianet News Hindi | Published : Nov 5, 2021 7:11 AM IST

ब्राजील. दुनिया की खतरनाक मछलियों में से एक पिरान्हा (Piranha Fish) ने एक व्यक्ति की जान ले ली। उसे जिंदा चबा गई। हादसा रियो डी जनेरियो (Rio de Janeiro) से लगभग 600 मील उत्तर-पश्चिम में ब्राजील (Brazil) के मिनस गेरैस में ब्रासीलैंडिया डी मिनस (Brasilandia de Minas) में हुआ। द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, पास के गांव का ही एक व्यक्ति मछली पकड़ने गया था। तभी वहां मधुमक्खियों से झुंड ने उसपर हमला किया। बचने के लिए वह झील में कूद गया। इसके बाद जो हुआ वह सबसे ज्यादा दर्दनाक था। स्थानीय लोगों को पता ही नहीं था कि उनके गांव के पास जो झील है उसमें इतनी खतरनाक मछली रहती है।

चेहरा, कान और हाथ खा गई थी मछली 
30 साल का व्यक्ति अपने दो दोस्तों के साथ मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान मधुमक्खियों ने निशाना बनाया। तीनों दोस्तों ने बचने के लिए झील में छलांग लगा दी। इसके बाद दो तो बाहर आ गए। एक नहीं आया। इसके बाद वहां गोताखोरों को बुलाया गया। तब जाकर तीसरे व्यक्ति की लाश मिली। उसका चेहरा, कान और शरीर के कुछ हिस्सों को मछली (Piranha Attack). ने खा लिया था। इसके बाद उसे तट से 13 फीट की दूरी पर छोड़ दिया। अभी तक मृतक का नाम नहीं पता चला है। वहां पहुंचे अधिकारियों ने कुछ जांच की, फिर पाया कि इसमें किसी तरह की कोई साजिश नहीं की गई है। इसके बाद अधिकारियों ने शव को दफनाने की अनुमति दे दी।

Latest Videos

नुकीले जबड़ों और तेज दांत लिए होती हैं पिरान्हा
हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि व्यक्ति की डूबने की वजह से मौत हुई या फिर मछली के काटने की वजह से मौत हुई। पिरान्हा की लगभग 30 प्रजातियां साउथ अमेरिका की झीलों (South America Lakes) और नदियों में पाई जाती हैं। उनका जबड़ा नुकीला होता है। दांत इतने ज्यादा तेज होते हैं कि कोई भी चीज आसानी से काट सकते हैं। पिरान्हा मछली बहुत ज्यादा चालाक और सेंसटिव होती हैं। जैसे ही उन्हें पानी की हलचल तेज होने की भनक लगती है वह अलर्ट हो जाती है और शिकार के लिए तैयार हो जाती हैं। 2007 में ब्राजील के पालमास शहर के पास एक झील में लगभग 200 पिरान्हा हमलों की खबर मिली थी। सभी के पैरों को निशाना बनाया गया था।

ये भी पढ़ें

बलात्कारी टीचर: स्टूडेंट को ऑफिस बुलाया, फिर अचानक दरवाजा बंद-लाइट ऑफ, मना करने पर छात्रा को नीचे फेंक दिया

मैं लड़की हूं या लड़का...इसी कन्फ्यूजन से परेशान होकर 11 साल की लड़की ने दे दी जान, नोट में शॉकिंग खुलासा

Disabled Client के साथ संबंध बनाने के दौरान ऐसा क्या हुआ, जो Sex Worker ने पूरी दुनिया को बताई वो कहानी

इस लड़की ने पिता की लाश के साथ सेक्सी पोज देकर खिंचवाई फोटो, लोग देने लगे गालियां, तब बताई असली वजह

नेता ने कॉफी पीने घर बुलाया फिर करने लगा Kiss, महिला ने बताया- ब्लेजर उतारने वाले सीनेटर की घिनौनी करतूत

Share this article
click me!

Latest Videos

कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh