
नई दिल्ली। प्यार को लेकर एक बड़ा फेमस गाना है, प्यार किया नहीं जाता.. हो जाता है। कहा यह भी जाता है कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती। इसे सच कर दिखाया है आइरिस जोंस और मुहम्मद इब्राहिम ने। हालांकि, आप कहेंग कि इसमें नया क्या है धर्म के अंतर को छोड़ दें तो दोनों महिला पुरूष हैं। प्यार कर सकते हैं।
मगर जब आपको इन दो प्यार करने वालों की उम्र की जानकारी होगी, तो शायद आप चौंक जाएं। जी हां, ब्रिटेन में रहने वाली आइरिस जोंस की उम्र है 82 साल और मिस्र में रहने वाले मुहम्मद इब्राहिम की उम्र है सिर्फ 36 साल। दोनों के बीच उम्र का फासला पूरी एक पीढ़ी का है यानी दादी और पोते की उम्र का गैप। मगर इन दोनों ही प्यार के मतवालों ने किसी अंतर को नहीं माना।
यह भी पढ़ें: बेटे से तंग मां ने दी उसे खौफनाक सजा, खंभे से बांधकर चेहरे पर मल दी यह चीज, तड़प उठा लड़का
प्यार के बाद दोनों प्रेमियों ने कर ली शादी
इन्होंने सिर्फ प्यार ही नहीं किया बल्कि, शादी भी की है। वह भी दो साल पहले यानी वर्ष 2020 में और अब आइरिस अपने शौहर, जी हां बिल्कुल सही पढ़ा आपने शौहर, क्योंकि आइरिस ने धर्म परिवर्तन इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है, से दूरी बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं। वह जल्द से जल्द से उन्हें अपने पास ब्रिटेन बुलाना चाहती है। दादी मां उन्हें देखने के लिए बेकरार हुई जा रही हैं।
यह भी पढ़ें: डेटिंग ऐप पर युवक से मिली लड़की, डिनर डेट से पहले जो हुआ वो आपको चौंका देगा
इब्राहिम ने 46 साल बड़ी दादी मां से प्यार का इजहार किया
दरअसल, आइरिस की इब्राहिम से मुलाकात 2019 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर हुइ थी। दोनों दोस्त बने और एक दूसरे से घंटों बात करते थे। कुछ दिनों बाद इब्राहिम को प्यार का अजीबो-गरीब कीड़ा काटा और उसने उम्र में 46 साल बड़ी दादी मां से प्यार का इजहार कर लिया।
यह भी पढ़ें: बुलेट खरीदकर मंदिर पहुंचा शख्स, तभी हुआ तेज धमाका और...
शादी के बाद आइरिस ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया
दादी जैसे इसी का इंतजार कर रही थी। उन्होंने भी झट आई लव यू टू कह दिया और मिलने पहुंच गई मिस्र। इसके बाद दोनों ने वर्ष 2020 में शादी कर ली। आइरिस ने इस्लाम धर्म भी कबूल कर लिया। एक टीवी कार्यक्रम में उन्होंने दोनों के बीच फिजिकल रिलेशन पर भी बात की। अब दादी जी चाहती हैं कि उनके शौहर जल्द से जल्द उनके साथ ब्रिटेन में शिफ्ट हो जाएं।
इन मनहूस नंबरों पर भूलकर भी न करें फोन वरना...
तीन दिन से तड़प रहे युवक के गुप्तांग को देखकर डॉक्टर शॉक्ड
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News