
नई दिल्ली. मेहुल चोकसी को साथ लिए बिना ही भारतीय अधिकारियों को वापस लौटना पड़ा। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सीबीआई के दो अधिकारियों सहित 8 सदस्यीय टीम 28 मई को डोमिनिका में चोकसी को लेने के लिए भारत से पहुंची थई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चोकसी को लाने के लिए कतर एयरवेज का बॉम्बार्डियर ग्लोबल जेट 5000 भेजा गया था।
रात 8.10 बजे डोमिनिका से रवाना हुआ जेट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉम्बार्डियर ग्लोबल 5000 बिजनेस जेट गुरुवार की रात 8:10 बजे वहां से रवाना हुआ। मेहुल चोकसी डोमिनिका-चाइना फ्रेंडशिप हॉस्पिटल में पुलिस सुरक्षा में है।
एक महीने तक भारत लौटने की संभावना नहीं
मेहुल चोकसी के कम से कम अगले एक महीने तक भारत लौटने की संभावना नहीं है। हीरा कारोबारी मेहुल की दो अलग-अलग मामलों में डोमिनिका की दो अदालतें सुनवाई कर रही हैं। सूत्रों ने कहा, जब तक दोनों मामलों का निपटारा नहीं हो जाता तब तक मेहुल चोकसी को भारत नहीं भेजा जा सकता है।
मेहुल चोकसी भारत आने से कैसे बच गया?
मेहुल चोकसी पर डोमिनिका में दो केस चल रहे हैं। एक केस मेहुल चोकसी ने खुद किया है, जिसमें कोर्ट ये तय करेगा कि मेहुल चोकसी को डोमिनिकन पुलिस ने कहीं अवैध तरीके से गिरफ्तार तो नहीं किया।
दूसरे केस में मैजिस्ट्रेट कोर्ट मेहुल चोकसी के उनके देश में गलत तरीके से घुसने के केस की सुनवाई कर रहा है। अधिकारियों ने बताया कि जब तक कोर्ट दोनों मामलों पर फैसला नहीं करती हैं, तब तक मेहुल चोकसी का भारत निर्वासन लगभग असंभव है।
1 जुलाई को हो सकती है अगली सुनवाई
डोमिनिकन हाई कोर्ट ने गुरुवार को व्यवसायी मेहुल चोकसी केस सुनवाई स्थगित कर दी। अगली सुनवाई की तारीख अभी तय नहीं की गई है, लेकिन 1 जुलाई के आसपास होने की संभावना है। तब तक मेहुल चोकसी डोमिनिकन पुलिस की हिरासत में रहेगा। दूसरे केस में जिसकी सुनवाई मजिस्ट्रेट कोर्ट कर रही है, उसकी सुनवाई 14 जून को होगी और उस मामले में आदेश बाद में आने की संभावना है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News