सुबह उठी तो मेरे शरीर पर कपड़े नहीं थे...क्लाइंट मीटिंग के लिए गई महिला ने बताया, कैसे CCTV से खुली बॉस की पोल

Published : Aug 08, 2021, 03:16 PM ISTUpdated : Aug 08, 2021, 03:44 PM IST
सुबह उठी तो मेरे शरीर पर कपड़े नहीं थे...क्लाइंट मीटिंग के लिए गई महिला ने बताया, कैसे CCTV से खुली बॉस की पोल

सार

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, alibaba ग्रुप में यौन उत्पीड़न जैसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। यहां इसके लिए जीरो टॉलरेंस की नीति है। सभी कर्मचारियों को सुरक्षित वर्कप्लेस देना हमारी प्राथमिकता है। 

शंघाई. चीन की ई कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ने अपने ही कई कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके ही कंपनी के एक कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद ये फैसला किया गया। फिलहाल जिनान शहर की पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

'यौन उत्पीड़न जैसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं' 
कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, अलीबाबा ग्रुप में यौन उत्पीड़न जैसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। यहां इसके लिए जीरो टॉलरेंस की नीति है। सभी कर्मचारियों को सुरक्षित वर्कप्लेस देना हमारी प्राथमिकता है। 
 
चीन के सोशल प्लेटफॉर्म वीबो पर महिला का मुद्दा ट्रेंड कर रहा है। महिला ने बताया था कि वह बिजनेस ट्रिप पर थी, जब उसके साथ उत्पीड़न की घटना हुई। महिला ने आरोप लगाया था कि उसके बॉस ने उसे हांग्जो में अलीबाबा के हेड ऑफिस से लगभग 900 किलोमीटर दूर जिनान शहर में जाने के लिए मजबूर किया।  

सुबह उठी तो शरीर पर कपड़े नहीं थे
महिला ने आरोप लगाया कि 27 जुलाई की शाम मीटिंग में क्लाइंट ने उसे किस किया। इसके बाद उसे कुछ याद नहीं है। जब वह सुबह उठी तो होटल रूम में थी। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। शाम को क्या हुआ उसे कुछ भी याद नहीं था। जब उसने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो पता चला कि शाम के वक्त उसके बॉस चार बार कमरे में आए थे।
 
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं कंपनी ने आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है।

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Auto Driver Kindness: बेंगलुरु के Rapido ड्राइवर ने बिना कहे कर दिया ऐसा काम, लोग हो गए भावुक
गर्लफ्रेंड संग शॉपिंग पर पकड़ा गया पति, इसके बाद तो गजब हो गया-WATCH VIDEO