स्लिम होने को लड़की ने अपनाए अजब तरीके, सालभर में 65 से 25 किलो हुआ वजन, उसके बाद जानिए क्या हुआ उसके साथ

वजन कम करने के लिए दो बच्चों की मां ने खाना-पीना सब छोड़ दिया। उसके कई अंगों ने काम करना बंद दिया और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 24, 2022 9:30 AM IST

नई दिल्ली। मोटापा कम करने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। मगर बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें वजन कम करने की बीमारी सी होती है। शरीर अगर फिट भी हो तो वे स्लिम-ट्रिम दिखने के लिए तमाम तरह के हथकंडे अपनाते हैं। ऐसा ही एक लड़की ने किया और नतीजा यह हुआ कि लड़की अब बिल्कुल सूख गई है। उसकी हालत देख लोग डर जा रहे हैं। 

वजन कम करने के लिए लोग खाना कम कर देते हैं। व्यायाम करते हैं। रनिंग-जंपिंग करते हैं। योग करते है। स्पेशल सप्लीमेंट्स लेते हैं। बहुत से लोग तो खाना बिल्कुल ही छोड़ देते हैं और  सिर्फ स्प्राउट पर डिपेंड रहते हैं, जबकि कुछ लोग हल्का-फुल्का खाते भी रहते हैं। मगर एक लड़की ने ऐसा कांड किया कि उसने सालभर में करीब 40 किलो तक वजन घटा दिया। मगर इस चक्कर में लड़की की हालत इतनी खराब हो गई कि हर कोई उसे देखकर हैरत में है। 

Latest Videos

एक्सट्रीम डायटिंग के चक्कर में उसे इटिंग डिसऑर्डर एनोरेक्सिया नरवोसा हो गया 
30 साल की यह युवती चीन के हेबेई राज्य की रहने वाली है। लड़की की लंबाई 165 सेंटीमीटर है। पिछले साल उसने एक बच्चे को जन्म दिया। यह उसका दूसरा बच्चा था। बच्चे के जन्म के वक्त उसका वजन करीब 65 किलो था, मगर एक साल बाद अब वह सिर्फ 25 किलो की रह गई है। लड़की ने बिना डॉक्टरी सलाह के खाना-पीना छोड़ दिया। जब जो मन करता, खाती और नहीं मन करता तो नहीं खाती। इस तरह एक्स्ट्रीम डायटिंग करते हुए उसे इटिंग डिसऑर्डर एनोरेक्सिया नरवोसा हो गया है। 

लड़की को शारिरिक और मानसिक दिक्कतें होने लगीं, कई अंग काम नहीं कर रहे थे 
इस बीमारी के साथ उसे कई तरह की शारिरिक और मानसिक दिक्कतें होने लगीं। उसकी तबीयत इतनी बिगड़ गई कि उसे डॉक्टर को दिखाना पड़ा। उसकी हालत देख डॉक्टर भी चौंक गए। डॉक्टर के अनुसार, इटिंग डिसऑर्डर की वजह से उसके कई अंग काम नहीं कर रहे थे। उसके बाल लगभग झड़ गए। पेट में कई तरह की समस्याएं होने लगीं। डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में शिफ्ट करने की सलाह दी। 

हटके में खबरें और भी हैं..

मां-बेटी की जोड़ी ऑनलाइन पोस्ट करती है ऐसा कंटेट 5 मिनट के मिलते है एक लाख रुपए 

ये मॉडल नहीं ड्राइवर है, 3 करोड़ की ट्रक में सड़क पर निकलती है तब देखिए इसका ग्लैमरस अंदाज 

लड़की बनने के लिए हर रकम अदा करने को तैयार था, सेक्स चेंज कराकर जब घर पहुंचा, तो गांव वाले कपड़े उतारने लगे

Share this article
click me!

Latest Videos

घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma