पता चल गया कब खत्म होगा कोरोना.. भविष्यवाणी में बताया गया अभी कितने साल और रहेगी महामारी!

Published : Aug 06, 2022, 06:53 PM IST
पता चल गया कब खत्म होगा कोरोना.. भविष्यवाणी में बताया गया अभी कितने साल और रहेगी महामारी!

सार

कोरोना महामारी के पूरी तरह खात्मे को लेकर कुछ लोगों ने दावा किया है। यह दावा चीनी नास्त्रेदमस कहे जाने वाले लियू बोवन की एक कविता के आधार पर किया जा रहा है। हालांकि, इस बात की पुष्टि भी नहीं है कि यह कविता उन्होंने लिखी थी या नहीं। 

बीजिंग। यह दावा कई बार किया जाता रहा है कि दुनियाभर में कोरोना महामारी लाने वाला चीन है। 2019 में आई इस महामारी की वजह से दुनियाभर में लाखों लोगों की जान गई और करोड़ों लोग प्रभावित हुए। अब भी यह महामारी दुनियाभर में चिंता का सबब बनी हुई है और कई देशों ने इसकी वजह से महत्वपूर्ण एक्टिविटिज पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। 

बहरहाल, चीन ने यह महामारी दुनिया को दी या नहीं, यह तो बहस का विषय है, मगर चीन के नास्तेदमस कहे जाने वाले लियू बोवेन की इस संबंध में एक भविष्यवाणी सामने आई, जिसमें संकेतों के जरिए बताया गया है कि इस महामारी का अंत कब तक होगा। दावा किया जा रहा है लियू बोवेन की मशहूर कविता द टेन वरीज (The Ten Worries) में इस बात का उल्लेख है कि यह महामारी पूरी तरह कब जाएगी। हालांकि, एशियानेट हिंदी यह स्पष्ट कर देना चाहता है कि संस्थान ऐसे किसी दावे और तथ्यों का समर्थन नहीं करता और यह सिर्फ दावे पर आधारित खबर है। 

चीन में वर्ष 2019 सुअर और 2020 चूहे को समर्पित था 
विशेषज्ञों ने दावा किया है कि कई साल पहले लिखी गई लियू बोवन की इस कविता में भयानक आपदा उल्लेख किया गया है। इसमें बताया गया है कि यह आपदा सुअर और चूहे की वजह से फैलेगी। यह भविष्यवाणी कोरोनावायरस महामारी की उत्पत्ति से मले खाती है, क्योंकि दावा किया जाता है चीनी वार्षिक चक्र के अनुसार, वर्ष 2019 और 2020 के बीच यह महामारी चूहे और सुअर की वजह से आई। चीन के वार्षिक चक्र के अनुसार, उनका हर एक साल जानवर के प्रतीक के तौर पर है। वर्ष 2019 में नया साल 5 फरवरी को था और यह सुअर को समर्पित था, जबकि 2020 में यह 25 जनवरी को था और तब यह चूहे को समर्पित था। 

महामारी को खत्म होने में तीन साल और लगेंगे 
कविता में दावा किया गया है कि यह सब ड्रेगन और सांप के वर्षों तक गुजरेंगे। इस हिसाब से चीन की राशियों के तहत वर्ष 2024 ड्रेगन का और वर्ष 2025 सांप का वर्ष है। इस हिसाब से चीनी विशेषज्ञ दावा कर रहे हैं कि यह महमारी वर्ष 2025 तक खत्म हो जाएगी। हालांकि, यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि इस दावे में कितनी सच्चाई है। वैसे, कुछ आलोचकों का दावा है कि इस बात का कोई प्रमाण नहीं है वास्तव में लियू बोवन ने ये कविता लिखी है या नहीं। चीन में यह भी माना जाता है कि द टेन वरीज नाम की यह कविता एक अज्ञात सम्राट ने लिखी थी। इसने अपने शासन के दौरान हुई आपदाओं की रक्षा के लिए एक राजनीतिक साधन के तौर पर इस्तेमाल किया था इस कविता को वैध करार देने के लिए इसे बोवन का बताया जा रहा है।  

हटके में खबरें और भी हैं..

बेटे-बहू के साथ मां भी गई हनीमून पर.. लौटने पर पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा 

मछली भी होती है बाघ की रिश्तेदार! जानिए क्या नाम है इसका और कहां मिली 

500 कारीगर-4 शिफ्ट में काम...हर घर तिरंगा अभियान के लिए अब्दुल गफ्फार की दुकान पर रोज बन रहा डेढ़ लाख झंडा 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

नाक से गटक ली बीयर! इस बंदे ने जो किया वो आप जिंदगी में भूलकर भी ना करना-WATCH
मां की बीमारी पर कंपनी ने कर्मचारी को दी 1 महीने की पेड लीव, फाउंडर का दिल छू लेने वाला पोस्ट वायरल