MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • News
  • चीते के साथ होली खेल रहे हैं बिहार के लड़के? वायरल वीडियो का असली सच क्या है?

चीते के साथ होली खेल रहे हैं बिहार के लड़के? वायरल वीडियो का असली सच क्या है?

Holi with a Cheetah in Bihar: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा बिहार में होली खेलते युवकों द्वारा चीते को रंग लगाने का वीडियो असली नहीं है। जांच में सामने आया कि यह AI जनरेटेड क्लिप है। जानिए कैसे पहचानें फर्जी वीडियो और क्या है इसकी पूरी सच्चाई।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Mar 03 2026, 01:15 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
होली में ‘चीते’ को रंग लगाते लड़के?
Image Credit : X@MeenaRamesh91

होली में ‘चीते’ को रंग लगाते लड़के?

आज के समय में अगर आप सोशल मीडिया पर थोड़ा भी एक्टिव हैं तो AI का नाम जरूर सुना होगा। हर दिन इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर AI से बने वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें कुछ वीडियो इतने असली लगते हैं कि पहली नजर में पहचान पाना मुश्किल हो जाता है।

इसी बीच एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि बिहार में होली के दौरान कुछ युवक खुलेआम एक चीते को रंग लगा रहे हैं। लेकिन जब इस वीडियो की पड़ताल की गई तो कहानी कुछ और ही निकली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
वायरल वीडियो में क्या दिख रहा है?
Image Credit : X@MeenaRamesh91

वायरल वीडियो में क्या दिख रहा है?

वीडियो में कुछ लड़के होली खेलते नजर आते हैं। उनके सामने एक चीता खड़ा है और वे उसे रंग लगा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि चीता बिल्कुल शांत खड़ा दिखाई देता है। न तो वह हमला करता है और न ही भागने की कोशिश करता है। सोचिए, अगर सच में किसी के सामने अचानक जंगली जानवर आ जाए तो क्या कोई इतनी सहजता से उसके पास जाकर रंग लगाएगा? यही बात इस वीडियो को संदिग्ध बनाती है।

अब ये चीता का वीडियो वायरल हो रहा है..!

जो बिहार का बताया जा रहा है जिसमें लोग चीता के साथ में होली खेल रहे हैं...!

आपको मैं बताता हूँ कैसे यह वीडियो सच नहीं है..!

सबसे पहली बात बिहार में न चीते, पाए जाते हैं, न वहां इस समय चीते मौजूद है..!

भारत में इस समय सबसे अधिक 45 चीते,… pic.twitter.com/CPd2Wftf4M

— Ramesh Meena (@MeenaRamesh91) March 3, 2026

Related Articles

Related image1
एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक बना निशाना! यूट्यूबर पर हमले के पीछे पाकिस्तानी कनेक्शन?
Related image2
होली के रंगों के बीच शर्मनाक हरकत! ‘गाय’ को पिलाई शराब, नशे में खिंचवाया ठेला; वीडियो देख भड़के लोग
35
जांच में क्या सामने आया?
Image Credit : X@MeenaRamesh91

जांच में क्या सामने आया?

यह वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म पर @MeenaRamesh91 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। पोस्ट के कैप्शन में साफ लिखा गया कि यह वीडियो AI जनरेटेड और फर्जी है। कुछ यूजर्स ने इस वीडियो को लेकर एआई चैटबॉट Grok से भी सवाल किया। जवाब में Grok ने भी इसे AI से तैयार किया गया कंटेंट बताया। वीडियो को ध्यान से देखने पर कई संकेत मिलते हैं-

  • चीते की बॉडी मूवमेंट असामान्य लगती है।
  • लड़कों और जानवर के बीच की दूरी और शैडो मेल नहीं खाते।
  • बैकग्राउंड में हल्की ब्लरिंग और टेक्सचर गड़बड़ी दिखाई देती है।

ये सभी संकेत बताते हैं कि वीडियो असली घटना नहीं बल्कि डिजिटल तकनीक से तैयार किया गया है।

45
क्यों खतरनाक हो सकते हैं ऐसे AI वीडियो?
Image Credit : X@MeenaRamesh91

क्यों खतरनाक हो सकते हैं ऐसे AI वीडियो?

AI तकनीक अपने आप में बुरी नहीं है। यह फिल्मों, शिक्षा और क्रिएटिव इंडस्ट्री में काफी काम आ रही है। लेकिन जब इसी तकनीक का इस्तेमाल गलत जानकारी फैलाने के लिए होता है, तो यह भ्रम पैदा कर सकता है। इस तरह के वीडियो से

  • किसी राज्य या समुदाय की गलत छवि बन सकती है
  • वन्यजीव सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर गलत संदेश जा सकता है
  • लोग बिना जांच किए वीडियो को सच मान लेते हैं

यही वजह है कि एक्सपर्ट बार-बार सलाह देते हैं कि किसी भी वायरल वीडियो पर भरोसा करने से पहले उसकी सच्चाई जरूर जांच लें।

55
कैसे पहचानें AI से बना वीडियो?
Image Credit : X@MeenaRamesh91

कैसे पहचानें AI से बना वीडियो?

अगर आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, तो इन बातों पर ध्यान दें:

  1. क्या जानवर या इंसान की मूवमेंट असामान्य लग रही है?
  2. क्या लाइट और शैडो सही तरीके से मैच कर रहे हैं?
  3. क्या वीडियो में कोई अजीब सा ग्लिच या डिटेल की कमी है?
  4. क्या पोस्ट करने वाले अकाउंट ने खुद उसे AI या फर्जी बताया है?

इन छोटे-छोटे संकेतों से आप काफी हद तक समझ सकते हैं कि वीडियो असली है या डिजिटल रूप से तैयार किया गया है।

बिहार में होली खेलते युवकों द्वारा चीते को रंग लगाने का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह असली नहीं है। यह AI की मदद से बनाया गया वीडियो है, जिसे कुछ लोग बिना जांच किए शेयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया के इस दौर में सबसे जरूरी है जागरूक रहना। हर वायरल चीज सच नहीं होती।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
वायरल खबरें
 
2nd TEST • SA vs AUS
Live
SASA
(120.3 ov)384/7
AUSAUS
-
Day 3 - Session 3
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
abandoned
INDIND
118/5
WIWI
-
Match abandoned
Schedule ›
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
SASA
Tue, 27 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
UP Election 2027: सपा से कितनी सीटें चाहती है कांग्रेस, यूपी चुनाव में सीट बंटवारे पर क्यों फंसा पेच?
Recommended image2
Now Playing
Mohammed Shami Comeback: ‘मैं टीम में नहीं हूं...’, टीम इंडिया में वापसी पर शमी का बड़ा बयान
Recommended image3
Now Playing
PM Modi Dussehra Visit: दशहरे पर मोदी को देखने उमड़ा सैलाब, पहली झलक के लिए लोग एक्साइटेड
Recommended image4
Now Playing
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर कब निकलेगा चंद्रमा? नोट करें सही टाइम
Recommended image5
राजा भैया के घर अचानक क्यों पहुंचे BJP अध्यक्ष पंकज चौधरी? 2027 से पहले UP में नए खेल की चर्चा
Related Stories
Recommended image1
एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक बना निशाना! यूट्यूबर पर हमले के पीछे पाकिस्तानी कनेक्शन?
Recommended image2
होली के रंगों के बीच शर्मनाक हरकत! ‘गाय’ को पिलाई शराब, नशे में खिंचवाया ठेला; वीडियो देख भड़के लोग
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved