शिवसेना ने योगी आदित्यनाथ को हिंदुत्व का सबसे बड़ा चेहरा बताया। संजय राउत बोले- योगी नहीं तो यूपी नहीं। सीएम पद की दावेदारी पर भी रखी अपनी बात।
शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता और सांसद संजय राउत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर बड़ा बयान दिया है। यूपी चुनाव को लेकर उनसे सवाल पूछा गया था। इसके जवाब में राउत ने योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए उन्हें हिंदुत्व का सबसे बड़ा चेहरा बताया। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ एक काबिल नेता हैं और वे भी उनसे बहुत प्यार करते हैं।
संजय राउत बोले- योगी नहीं तो यूपी नहीं
- संजय राउत ने कहा कि अगर योगी आदित्यनाथ ने खुद को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बताया है, तो यह काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने कहा, “अगर योगीजी ने खुद को सीएम पद का उम्मीदवार बताया है, तो ये तो काबिल-ए-तारीफ है। वो काबिल आदमी हैं। हम भी उनको बहुत प्यार करते हैं।”
- राउत ने आगे कहा कि योगी आदित्यनाथ हिंदुत्व का सबसे बड़ा चेहरा हैं। उन्होंने कहा, "योगी जी हिंदुत्व का सबसे बड़ा चेहरा हैं और अगर योगी नहीं तो यूपी नहीं। योगीजी ही रहेंगे ना यूपी में।"
योगी की दावेदारी और बहुमत पर क्या बोले संजय राउत?
- संजय राउत ने योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अगर योगीजी ने खुद को सीएम पद का उम्मीदवार बताया है, तो उन्हें पूरा विश्वास होगा कि उनकी पार्टी को बहुमत मिलेगा।
- राउत के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ को भरोसा है कि चुनाव में उन्हें समर्थन देने वाले विधायकों की संख्या ज्यादा से ज्यादा रहेगी। उन्होंने अपने बयान में कहा कि मुख्यमंत्री पद की दावेदारी जताना उनके आत्मविश्वास को दिखाता है।
पंजाब में बीजेपी-अकाली गठबंधन पर क्या बोले राउत?
अकाली दल-बीजेपी के गठबंधन को लेकर संजय राउत ने निशाना साधते हुए कहा, अभी से क्लियर करो कि बड़ा भाई कौन है? जिस मुद्दे पर शिरोमणि अकाली दल ने बीजेपी को छोड़ा था, वो किसानों का मुद्दा था। काले कानून वाला मामला क्या पूरा खत्म हो गया? क्या इस देश का किसान खुशहाल हो गया? क्या किसानों को एमएसपी मिल गई? क्या इस देश के किसानों का कर्ज माफ हो गया? कुछ नहीं हुआ, फिर भी अकाली वापस बीजेपी के साथ आ गई। साथ आना दोनों की राजनैतिक मजबूरी के अलावा कुछ नहीं है।











