ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के चीफ इमाम ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत को 'राष्ट्रऋषि' और ‘राष्ट्र का संत’ बताया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपना पूरा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दे, उसकी तपस्या को सम्मान देना चाहिए।

नई दिल्ली. ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के चीफ इमाम ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत को 'राष्ट्रपिता' कहने के अपने बयान पर एक बार फिर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि यह बात उन्होंने पहली बार 2022 में कही थी और आज भी वह अपने बयान पर कायम हैं। चीफ इमाम के मुताबिक, 2022 में मोहन भागवत उनके निमंत्रण पर इमाम हाउस आए थे। इसके बाद उन्होंने भागवत को दिल्ली के पुराने और बड़े मदरसे में जाने का न्योता दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया था। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई थी।

इमाम ने भागवत को राष्ट्रपिता कहने की बताई वजह

  • चीफ इमाम ने बताया कि उसी दौरान उन्होंने मोहन भागवत को 'राष्ट्रपिता' कहा था। उनके इस बयान का देशभर में विरोध हुआ और कई लोग उनके खिलाफ हो गए, लेकिन उन्होंने अपनी बात नहीं बदली।
  • उन्होंने कहा कि RSS एक बड़ा संगठन है, जो संस्कार, संस्कृति और राष्ट्र के लिए काम करता है। उनके मुताबिक, संघ के प्रचारक अपना जीवन देश के लिए समर्पित कर देते हैं और परिवार छोड़कर राष्ट्र सेवा में जुट जाते हैं।
  • चीफ इमाम ने मोहन भागवत को 'राष्ट्रऋषि' और 'राष्ट्र का संत' भी बताया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपना पूरा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दे, उसकी तपस्या को सम्मान देना चाहिए।

YouTube video player