परिसीमन बिल पर INDIA Bloc की बैठक में विरोध की रणनीति बनी। विपक्ष का आरोप है कि इससे दक्षिण भारत और SC-ST का प्रतिनिधित्व प्रभावित होगा। संसद में इसे हराने की कोशिश होगी।

परिसीमन बिल को लेकर देश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर INDIA Bloc के नेताओं की अहम बैठक हुई। बैठक में परिसीमन और संविधान संशोधन बिल के विरोध की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक के बाद विपक्षी नेताओं ने साफ कहा कि वे इस बिल का विरोध करेंगे और इसे संसद में हराने की पूरी कोशिश करेंगे। नेताओं का आरोप है कि परिसीमन से दक्षिण भारतीय राज्यों का प्रतिनिधित्व प्रभावित हो सकता है। SC-ST समुदायों को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिलने की आशंका भी जताई गई। वहीं, DMK के समर्थन और NCP के रुख को लेकर विपक्षी खेमे में सवाल उठ रहे हैं। क्या परिसीमन के मुद्दे पर INDIA Bloc एकजुट रह पाएगा? क्या विपक्ष सरकार के इस प्रस्ताव को रोक पाएगा? खड़गे के घर हुई बैठक के बाद नेताओं ने क्या-क्या कहा, देखिए यह पूरी रिपोर्ट।

YouTube video player