कार्तिगई दीपम विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बहस तेज है। पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने इसे आस्था की जीत बताया। उन्होंने सरकार पर परंपरा रोकने का आरोप लगाया। कोर्ट ने अधिकारियों की जवाबदेही तय की है।
तमिलनाडु के कार्तिगई दीपम विवाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सियासी और धार्मिक बहस तेज हो गई है। मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी स्थित दीपथून स्तंभ पर पारंपरिक रूप से दीप जलाने को लेकर विवाद हुआ था। अब सुप्रीम कोर्ट की कार्रवाई और अधिकारियों को अवमानना नोटिस दिए जाने के मामले पर हरिद्वार के तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे सनातन धर्मावलंबियों की आस्था और सदियों पुरानी परंपरा की जीत बताया। उनका आरोप है कि तमिलनाडु सरकार और प्रशासन ने इस धार्मिक परंपरा को रोकने की कोशिश की। उन्होंने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर प्रशासन और अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। आखिर कार्तिगई दीपम की परंपरा क्या है? दीपथून पर दीप जलाने को लेकर विवाद कैसे शुरू हुआ और सुप्रीम कोर्ट ने क्या आदेश दिया? देखिए पूरी बातचीत।











