कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने परिसीमन से दलितों और अल्पसंख्यकों के प्रतिनिधित्व पर असर पड़ने की आशंका जताई। उन्होंने गठबंधन में मतभेदों पर बात की और कहा कि UP में सीट बंटवारा थोपा नहीं जाएगा। उन्होंने राहुल गांधी को जीत की गारंटी बताया।

परिसीमन बिल को लेकर देश की राजनीति में घमासान तेज है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इस मुद्दे पर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि परिसीमन के बहाने संसद में दलितों, अल्पसंख्यकों और अति पिछड़े समुदायों का प्रतिनिधित्व प्रभावित हो सकता है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में जातिगत असंतुलन को लेकर उठे सवालों का भी जिक्र किया। वहीं, विपक्षी गठबंधन में DMK और NCP के परिसीमन पर अलग रुख को लेकर इमरान मसूद ने नाराजगी जताई। उत्तर प्रदेश में सपा के साथ सीट शेयरिंग पर उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस की सीटों का फैसला लखनऊ से थोपे गए फॉर्मूले के आधार पर नहीं होगा। इमरान मसूद ने राहुल गांधी को यूपी में बीजेपी को हराने की गारंटी भी बताया। सहारनपुर से कांग्रेस के चुनावी अभियान, राकेश राठौर की नाराजगी और तमिलनाडु के दीपक विवाद पर भी उन्होंने खुलकर बात की। देखिए पूरी बातचीत।

YouTube video player