बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने पटना में विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल महिलाओं के 33% आरक्षण का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने परिसीमन पर राहुल गांधी के बयान का जवाब दिया और UCC लागू करने की बात कही।

महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर बीजेपी और विपक्ष के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है। बिहार दौरे पर पहुंचे बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण मिलने का विरोध कर रहे हैं। राहुल गांधी के परिसीमन पर आर-पार की लड़ाई वाले बयान पर भी अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया। वहीं, महिला आरक्षण में आरक्षण के भीतर अलग कोटे की मांग पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग महिलाओं को आरक्षण नहीं देना चाहते, इसलिए ऐसी मांगें उठा रहे हैं। अमित शाह के बयान पर अनुराग ठाकुर ने यह भी कहा कि बीजेपी शासित राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया जाएगा। आखिर विपक्ष पर अनुराग ठाकुर ने और क्या-क्या आरोप लगाए? देखिए पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस।

YouTube video player