गाजा में 27 नवंबर को इजरायली एयरस्ट्राइक हुई। इसमें हमास प्रमुख खलील अल-हय्या का बेटा बाल-बाल बचा। परिवार के कई सदस्य घायल हुए हैं। हमास ने इसे सीजफायर समझौते को कमजोर करने की कोशिश बताया।

गाजा में इजरायल की एक और एयरस्ट्राइक ने तनाव बढ़ा दिया है। इस बार निशाने पर थे हमास के प्रमुख खलील अल-हय्या के परिवार के सदस्य। हमास के वरिष्ठ नेता बासेम नईम के मुताबिक, 27 नवंबर की सुबह हुए हवाई हमले में खलील अल-हय्या के बेटे इज्जेलदीन अल-हय्या बाल-बाल बच गए। हमास का दावा है कि इजरायली हमले में परिवार के कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें उनकी बहू भी शामिल हैं। हालांकि, इस हमले में किसी की मौत नहीं हुई है। हमले के बाद गाजा के रिहायशी इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग घायलों को अस्पताल पहुंचाते दिखे। हमास ने इस हमले को 2025 के गाजा सीजफायर समझौते को कमजोर करने की कोशिश बताया है। वहीं, इजरायली सेना की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। आखिर इस हमले के पीछे क्या वजह है और इसका गाजा में जारी संघर्ष पर क्या असर पड़ सकता है? देखिए पूरी रिपोर्ट।

YouTube video player