मिस्र में पेट्रोलियम टैंकर पलटने से भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 31 लोगों की मौत हो गई और 26 घायल हुए। आग की चपेट में आने से 27 गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। पीड़ित परिवारों में गहरा मातम छाया हुआ है।

मिस्र में एक भीषण सड़क हादसे ने 31 परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं। सड़क पर पेट्रोलियम उत्पादों से भरा एक टैंकर पलटा और देखते ही देखते आग ने कई गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में 31 लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हुए हैं। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शुरुआती जांच के मुताबिक 27 गाड़ियां जलकर खाक हो गईं।

अब इस हादसे के बाद मिस्र के अलग-अलग इलाकों में मातम पसरा है। कहीं एक गर्भवती महिला और उसके भाई को अंतिम विदाई दी जा रही है, तो कहीं टैंकर चालक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। अपनों को खोने वाले परिवारों की आंखों में आंसू हैं और पड़ोसी इस मंजर को जिंदगी का सबसे भयावह अनुभव बता रहे हैं। देखिए इस दर्दनाक हादसे की पूरी कहानी।