कैनरी आइलैंड्स के पास प्रवासी नाव से 14 शव मिले। 84 लोगों को सुरक्षित बचाया गया। 6 घायलों को एयरलिफ्ट किया गया। यह घटना अटलांटिक रूट के खतरों को दर्शाती है।

बेहतर जिंदगी की तलाश में समुद्र के रास्ते निकले करीब 100 लोगों के लिए यह सफर एक भयानक त्रासदी में बदल गया। स्पेन के कैनरी आइलैंड्स के पास एक प्रवासी नाव से 14 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर दुनिया के सबसे खतरनाक माइग्रेशन रूट्स में शामिल अटलांटिक समुद्री रास्ते की भयावह तस्वीर सामने रख दी है।

स्पेन के एल हिएरो द्वीप के दक्षिण में रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान यह नाव मिली। छह लोगों को गंभीर हालत में एयरलिफ्ट करके अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि कम से कम 84 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक बच्चे को भी कोस्ट गार्ड ने सुरक्षित नाव से बाहर निकाला।

आखिर क्यों हजारों लोग अपनी जान जोखिम में डालकर इस खतरनाक समुद्री रास्ते से यूरोप पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं? देखिए इस पूरी घटना की रिपोर्ट।

YouTube video player