उत्तर प्रदेश की सियासत से जुड़ी एक खास तस्वीर सामने आई है। योगी सरकार में मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पोते संदीप सिंह के ग्रैंड रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। पीएम मोदी की एंट्री ने समारोह में मौजूद मेहमानों का ध्यान खींचा।

उत्तर प्रदेश की सियासत से जुड़ी एक खास तस्वीर सामने आई है। योगी सरकार में मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पोते संदीप सिंह के ग्रैंड रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। पीएम मोदी की एंट्री ने समारोह में मौजूद मेहमानों का ध्यान खींचा। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री ने नवविवाहित संदीप सिंह और उनकी पत्नी को आशीर्वाद दिया। सामने आए वीडियो में दूल्हा-दुल्हन प्रधानमंत्री मोदी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं।

कल्याण सिंह के परिवार में कौन कौन?

राजवीर सिंह उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद और बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं। वह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे हैं और परिवार की राजनीतिक पहचान काफी पुरानी है। उनके बेटे संदीप सिंह यूपी सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री हैं, जबकि सौरभ सिंह भी सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े हैं।