यूपी में योगी सरकार के यंगेस्ट मिनिस्टर में शामिल संदीप सिंह शादी करने जा रहे हैं। वह अपनी स्कूल फ्रेंड मेघना चौधरी से 14 नवंबर को अलीगढ़ में सगाई और 27 नवंबर को दिल्ली में विवाह करेंगे। दोनों में एक कॉमन बात है कि दोनों ने विदेश में पढ़ाई की है।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का परिवार एक खास पहचान रखता है। अब उनके पोते और योगी सरकार में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। उनकी शादी मेघना चौधरी से होने जा रही है। दोनों की मुलाकात स्कूल के दिनों में हुई थी। अब शादी की खबरों के बीच लोगों की दिलचस्पी इस बात में भी है कि संदीप सिंह और मेघना चौधरी कितने पढ़े-लिखे हैं और दोनों ने कहां से पढ़ाई की है।

संदीप सिंह ने कहां से की पढ़ाई?

  • संदीप सिंह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पोते और पूर्व सांसद राजवीर सिंह के बेटे हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद वे आगे की पढ़ाई के लिए ब्रिटेन चले गए।
  • संदीप सिंह ने ब्रिटेन की लीड्स बेकेट यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस और स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की। उनकी यह डिग्री साल 2017 की बताई जाती है। उनके चुनावी हलफनामे में भी पोस्ट ग्रेजुएट और एमए की योग्यता दर्ज है।

मेघना चौधरी की कितनी है पढ़ाई?

  • मेघना चौधरी का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के तारापुर गांव से जुड़ा है। उनकी शुरुआती पढ़ाई अलीगढ़ के दिल्ली पब्लिक स्कूल में हुई।
  • इसी दौरान उनकी मुलाकात संदीप सिंह से हुई थी। संदीप उनसे सीनियर थे। स्कूल की पढ़ाई के बाद मेघना ने आगे की पढ़ाई जारी रखी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे कानून की पढ़ाई के लिए विदेश गई थीं। हालांकि, उनकी कानून की डिग्री का आधिकारिक नाम, यूनिवर्सिटी और पढ़ाई पूरी करने का साल अभी सार्वजनिक रूप से स्पष्ट नहीं है।

कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा?

उपलब्ध जानकारी के आधार पर संदीप सिंह की दो शैक्षणिक योग्यताएं स्पष्ट हैं- दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और ब्रिटेन से मास्टर डिग्री। वहीं मेघना के कानून की पढ़ाई करने की जानकारी सामने आई है, लेकिन उनकी डिग्री का पूरा विवरण उपलब्ध नहीं है।

  • इसलिए फिलहाल दोनों की पढ़ाई की अंतिम तुलना करना मुश्किल है। मेघना की डिग्री और यूनिवर्सिटी की पुख्ता जानकारी सामने आने के बाद ही यह तय किया जा सकेगा कि दोनों में किसकी शैक्षणिक योग्यता ज्यादा है।