कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने परिसीमन प्रस्ताव पर सवाल उठाए हैं। उनके अनुसार सीटें 850 करने की योजना सत्ता में बने रहने का प्रयास है। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए प्रक्रिया का विरोध करने का ऐलान किया है।
परिसीमन और संविधान संशोधन बिल को लेकर देश की सियासत गरमा गई है। दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई INDIA Bloc की बैठक के बाद उन्होंने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। खड़गे ने आरोप लगाया कि सरकार लोकसभा की सीटें बढ़ाकर 850 करने के बहाने लंबे समय तक सत्ता में बने रहने की तैयारी कर रही है। उन्होंने दावा किया कि इस प्रस्ताव से लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरा पैदा हो सकता है। खड़गे ने SC-ST समुदायों के प्रतिनिधित्व को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि प्रस्ताव में उनके हितों का पर्याप्त ध्यान नहीं रखा गया है। इतना ही नहीं, उन्होंने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी गंभीर आरोप लगाए। असम और जम्मू-कश्मीर के परिसीमन का उदाहरण देते हुए खड़गे ने इस पूरी प्रक्रिया का विरोध करने का ऐलान किया। आखिर खड़गे ने मोदी सरकार पर क्या-क्या आरोप लगाए? देखिए यह पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस।











