Imam Siddique on Salman Khan Bigg Boss 20 Statement: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने काजी तौकीर को डांटते हुए इमाम सिद्दीकी का नाम लिया। इससे नाराज इमाम ने सलमान और मेकर्स को खुला खत लिखा है।

बिग बॉस 20 में सलमान खान ने काजी तौकीर को डांटते हुए इमाम सिद्दीकी का नाम ले लिया। इस बात से इमाम सिद्दीकी नाराज हो गए हैं। बिग बॉस 6 के फर्स्ट रनर-अप ने सलमान खान और शो के मेकर्स को खुला खत लिखकर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि उनके नाम का इस्तेमाल गलत तरीके से किया गया और इससे उनकी साख को काफी नुकसान पहुंचा है।

सलमान खान ने क्या कहा था

वीकेंड का वार में सलमान खान काजी तौकीर के कानीका मान के साथ विवाद पर बोल रहे थे। उसी दौरान उन्होंने इमाम सिद्दीकी का नाम लेते हुए कहा कि इमाम सिद्दीकी ने भी बिग बॉस 6 में ऐसा किया था। सलमान का मतलब था कि इमाम ने भी घर में दूसरों को परेशान करने का मन बना लिया था, लेकिन उन्होंने किसी को जानबूझकर परेशान करने की नीयत से हैरस नहीं किया। इमाम को ये तुलना पसंद नहीं आई।

और पढ़ें - माही विज पर भड़कीं ईशा रिखी, बादशाह वाले कमेंट पर बोलीं- 'औरत होने के नाते उन्हें समझना चाहिए..'

इमाम सिद्दीकी ने लिखा ओपन लेटर

इमाम ने बिग बॉस 20 के मेकर्स को टैग करते हुए खुला खत लिखा। उन्होंने कहा कि 3 अक्टूबर 2026 को नेशनल टेलीविजन पर होस्ट ने उनका नाम लिया। ये तरीका बेहद मानहानिकारक और गलत था। सलमान ने कहा था कि इमाम सिद्दीकी ने भी ये किया था। इमाम का कहना है कि ये बात झूठी है। उन्होंने कभी किसी कंटेस्टेंट को परेशान करने की नीयत से हैरस नहीं किया। बिग बॉस 6 में उनकी यात्रा एंटरटेनमेंट, टास्क और परफॉर्मेंस पर आधारित थी। उन्होंने इज्जत के साथ अपना सफर पूरा किया।

View post on Instagram
 

'मेरी इज्जत को नुकसान पहुंचा…' - इमाम सिद्दिकी

इमाम ने लिखा कि जब करोड़ों दर्शकों के सामने उनका नाम नेगेटिव उदाहरण के तौर पर लिया जाता है और वो खुद अपना बचाव नहीं कर सकते, तो इससे उनकी साख को गंभीर नुकसान पहुंचता है। उन्होंने बताया कि उन्होंने विज्ञापन, ब्रॉडकास्टिंग, कॉरपोरेट, डिजाइन, शिक्षा, इवेंट्स, एंटरटेनमेंट और फैशन में 44 साल काम किया है। उनके परिवार की इज्जत भी इससे जुड़ी हुई है। इमाम ने सलमान खान और मेकर्स से अनुरोध किया है कि शो में इस बात का क्लैरिफिकेशन और करेक्शन किया जाए। साथ ही भविष्य में उनका नाम मानहानिकारक तरीके से इस्तेमाल न किया जाए।

और पढ़ें - Bigg Boss 20: सलमान खान ने बताया कैसे डाउनफॉल से उभरे, अमिताभ बच्चन से ये सीखा

बिग बॉस 6 में क्या हुआ था

इमाम ने सलमान खान को बड़ा भाई कहकर संबोधित किया और उम्मीद जताई कि वो उनके अनुरोध पर न्याय करेंगे। बिग बॉस 6 में इमाम सिद्दीकी ने एक बार सलमान खान की बात काटते हुए टाइम आउट कह दिया था। उसके जवाब में सलमान ने उन्हें खूब सुनाया था। उस सीजन में उर्वशी ढोलकिया विनर बनीं थीं और इमाम फर्स्ट रनर-अप रहे थे। इमाम सिद्दीकी का ये खुला खत चर्चा में है। सलमान खान और बिग बॉस के मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।