Salman Khan Downfall Era: बिग बॉस 20 में सलमान ने अपने और अमिताभ के संघर्ष को याद किया। उन्होंने घरवालों की छुपी बातों का पर्दाफाश किया। सलमान ने काजी का पक्ष लेने से इनकार किया।
बिग बॉस 20 के एपिसोड 28 यानी वीकेंड का वार में सलमान खान ने कई बड़ी बातें कहीं। उन्होंने अपने करियर के मुश्किल दौर को याद किया, अमिताभ बच्चन का जिक्र किया और घर के अंदर चल रहे छुपे समीकरणों को सबके सामने ला दिया। साथ ही आम्रपाली दुबे की असुरक्षा और माही विज-काजी तौकीर के रिश्ते पर भी काफी चर्चा हुई।
सलमान खान ने याद किया अपना मुश्किल दौर
वीकेंड का वार में सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स को नेगेटिविटी से निपटने की सलाह देते हुए अपना पुराना अनुभव सुनाया। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा था जब अखबारों में उनके बारे में सिर्फ नेगेटिव खबरें छपती थीं। कोर्ट केस, रिश्ते और हर तरह की बातें बड़े मजे से छापी जा रही थीं। उस समय लोग मैंने प्यार किया और हम साथ-साथ हैं वाले सलमान खान को भूल चुके थे। उसी दौरान उन्हें दस का दम शो मिला। सलमान ने कहा कि नेगेटिविटी के बावजूद उन्होंने वो शो किया क्योंकि उन्हें खुद पर भरोसा था। उनके पिता ने भी कहा था कि अगर खुद पर कॉन्फिडेंस है तो करो, ज्यादा मत सोचो।
और पढ़ें - 'कोमल रानी पति चोर है...', राखी सावंत ने फिर सुनाई खरी-खोटी, गोविंदा से मांगे 66 हजार रु.
सलमान ने किया अमिताभ बच्चन का जिक्र
सलमान ने अमिताभ बच्चन का उदाहरण देते हुए कहा कि बच्चन साहब ने भी नेगेटिविटी के बीच खुद को संभाला। उन्होंने केबीसी किया और आज भी कर रहे हैं, और अच्छी पोजिशन हासिल की। सलमान का मकसद कंटेस्टेंट्स को ये समझाना था कि मुश्किल वक्त में खुद पर फोकस रखना चाहिए, नेगेटिविटी को अपनी कहानी नहीं बनने देना चाहिए।
हाउसमेट्स के छुपे बातचीत का पर्दाफाश
सलमान ने घर के अंदर चल रहे कुछ समीकरणों को भी उजागर किया। उन्होंने बताया कि अमन, आरिशफा और उदिति माही विज के सामने दोस्ती निभाते हैं, लेकिन पीछे उनकी बुराई करते हैं। ये बात सुनकर माही काफी हैरान रह गईं। इससे घर में दोस्ती और छुपी बातों का फर्क साफ हो गया।
आम्रपाली दुबे ने लव गिल को लेकर अपनी असुरक्षा बताई
सलमान ने आम्रपाली दुबे से उनकी असुरक्षा के बारे में पूछा। आम्रपाली ने बताया कि जब लव गिल उन्हें नंबर वन कहता है और फिर गुल्लू या बाकी लोगों से बात करने लगता है तो उन्हें डर लगता है। उन्होंने कहा कि अगर मैं उनकी लिस्ट में नंबर वन हूं तो फिर गुल्लू के पास क्यों जाना।
और पढ़ें - Drishyam Day 1 BO Record: 6th बिगेस्ट बॉलीवुड ओपनर बनीं दृश्यम-3, SRK की पठान को भी पछाड़ा
माही विज और काजी तौकीर के रिश्ते पर बात
माही विज और काजी तौकीर के बढ़ते रिश्ते ने भी घर में हलचल मचा दी। यंग डीएसए के गुस्से के बाद माही ने गुल्लू से कहा कि उन्हें काजी जी पसंद हैं क्योंकि वो उनसे अटैच्ड हैं। ये बात सुनकर आरिशफा खान और काजी के बीच बहस भी हो गई। घर के अंदर रिश्ते लगातार बदल रहे हैं।
काजी तौकीर को फेवर करने के आरोप पर सलमान का जवाब
सलमान ने उन आरोपों का भी जवाब दिया जिनमें कहा जा रहा था कि वो काजी तौकीर को फेवर करते हैं। उन्होंने पूछा कि क्या काजी उनका भाई लगता है? सलमान ने कहा कि अगर वो काजी को फेवर करते तो हेल्थ स्केयर वाले मामले में उन्हें नहीं डांटते, जब काजी पर सहानुभूति बटोरने का आरोप लगा था। उन्होंने काजी के लॉलीपॉप वाले कमेंट का भी जिक्र किया और कहा कि माफी मांगने की बजाय बार-बार सफाई देना सही नहीं था। आम्रपाली और लव गिल ने कहा था कि कुछ लोग काजी से इसलिए नहीं भिड़ते क्योंकि उन्हें डर है कि सलमान डांटेंगे।
