बीच सड़क पुलिसकर्मी का यह अंदाज, इंटरनेट पर यूजर्स को बना रहा दीवाना-देखें वीडियो

Published : May 12, 2022, 03:55 PM ISTUpdated : May 12, 2022, 04:45 PM IST
बीच सड़क पुलिसकर्मी का यह अंदाज, इंटरनेट पर यूजर्स को बना रहा दीवाना-देखें वीडियो

सार

मुंबई पुलिस का एक जवान (Mumbai police cop) बीच सड़क पर मशहूर फिल्म बॉर्डर (Border Movie) का चर्चित गाना संदेशे आते हैं.. के गाने को बांसुरी की धुन पर बजाता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral on Social media) हो रहा है और अब तक करीब 50 हजार बार देखा जा चुका है।

नई दिल्ली। सोशल मीडिया (Social Media) पर मुंबई पुलिस के एक जवान (Mumbai Police Cop) का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है। पुलिस का यह जवान शहर की किसी सड़क पर बीचोबीच टेबल पर बैठा है और बॉर्डर फिल्म का मशहूर गाना (Border Movie Song) संदेशे आते हैं.. की धुन पर बांसुरी बजाता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक करीब 50 हजार बार देखा जा चुका है। 

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर पोस्ट किया गया है। इसमें 1997 में आई जेपी दत्ता की मशहूर फिल्म बॉर्डर के चर्चित गाने संदेशे आते हैं की धुन को बांसुरी पर बजाते हुए एक सब इंस्पेक्टर दिख रहे हैं। उनका यह संगीत सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस का जवान किसी बीच सड़क पर प्लास्टिक की टेबल पर बैठा है। नीचे मोबाइल रखा है। बगल में ट्रैफिक पुलिस का एक जवान है, जबकि सामने की तरफ कुछ और महिला व पुरूष जवान खड़े हैं। 

 

 

जवान के टैलेंट की हो रही तारीफ 
सभी पुलिसकर्मी ध्यान से बांसुरी का संगीत सुन रहे हैं और जवान पूरी तन्मयता से बांसुरी बजा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ की सड़क पर ट्रैफिक चालू है और वाहन चल रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस जवान के टैलेंट की काफी तारीफ कर रहे हैं। यह वीडियो ट्विटर पर वडाला माटुंगा सायन फोरम अकाउंट से पोस्ट किया गया है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो मुंबई के रफी अहमद किदवई मार्ग का है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ संदेशे आते हैं कि धुन पर बजी बांसुरी 
यूजर्स बांसुरी पर बजाई गई इस फिल्मी गाने क धुन की काफी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, यह काफी अच्छा अवसर था, जब पुलिस के जवान के अपना टैलेंट सार्वजनिक तौर पर इस तरह पेश किया। सचमुच अद्भुत संगीत। मुंबई पुलिस के इस जवान को विशेष बधाई। वहीं, एक यूजर ने लिखा, बहुत अच्छा परफॉरमेंस दिया मुंबई पुलिस के इस कॉप ने। 

हटके में खबरें और भी हैं..

तुमने हमारा समुद्र गंदा किया, अब मैं तुम्हारी कुर्सी छीन लूंगा

मशहूर मुर्गे की पुलिस अधिकारी ने कर दी हत्या, खूब रोया शहर, लाश का अब तक पता नहीं

परिवार ने होटल से मंगाया खाना, पैकेट खोला तो अंदर का नजारा देख निकल गई चीख

बाजार में आए ये नए जूते, पहनने के लिए कीमत दीजिए डेढ़ लाख रुपए

PREV

Recommended Stories

बेंगलुरु की भीड़ में विदेशी टूरिस्ट ने ऑटो के अंदर देखा अनोखा नजारा-Watch Video
Son v/s Wife: लाखों की डिमांड किसकी होगी पूरी, वायरल तस्वीर पर नेटीजन्स ने मानी हार