एक महिला सुरक्षा अधिकारी पर कार्ल नाम के मुर्गे की हत्या का आरोप लगा है। दावा किया जा रहा है कि महिला अधिकारी ने उसका किडनैप किया और बाद में हत्या कर दी। पूरा शहर इस घटना से दुखी है। जगह-जगह शोक सभाएं आयोजित की जा रही हैं। लोगों ने महिला अधिकारी के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की है।

नई दिल्ली। एक मुर्गा जो शहर में सेलिब्रिटी के तौर पर रहता था, घूमता था और मशहूर था, उसका एक दिन अपहरण हो जाता है। बाद में खबर आई कि उसकी हत्या कर दी गई है। यह सुनते ही पूरा शहर, जिसकी आबादी करीब 18 हजार है, गमजदा हो जाता है। लोग फूट-फूट कर रोते है और पुलिस अधिकारी को पकड़ने तथा सख्त सजा देने की मांग करते हैं। हालांकि, मुर्गे का शव अभी नहीं मिला है। हत्या का आरोप एक महिला पुलिस अधिकारी पर लगा है। लोग इस पुलिस अधिकारी के खिलाफ कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह अनोखी घटना मिसीसिपी शहर की है। यहां दावा किया जा रहा है कि कार्ल नाम के मशहूर मुर्गे की हत्या कर दी। इसके बाद शहरभर में लोग गुस्सा हो गए और इसे जाहिर करने के लिए सड़क पर प्रदर्शन करने लगे। मुर्गे की हत्या से शहर के लोग इतने भावुक हो गए कि फूट-फूट कर रोने लगे, जैसे परिवार को कोई सदस्य छोड़ गया। बताया जा रहा है कि कार्ल नाम का यह मुर्गा पूरे शहर में घूमता रहता था और ओशन स्प्रिंग की सड़क किनारे इसका बसेरा था। 

बेरोक-टोक आता जाता, किसी को कोई परेशानी नहीं
कार्ल नाम का यह मुर्गा रोज शहर में बेरोक-टोक घूमता था। कभी किसी की दुकान पर चला जाता तो कभी रेस्त्रां के भीतर। जिसके यहां भी जाता, लोग इसकी आवभगत करते और कुछ खाने या पीने को देते। यहां तक कि वह फिटनेस सेंटर, स्पॉ सेंटर या स्कूल में भी चला जाता और किसी को भी इसके आने या जाने से कोई परेशानी नहीं होती थी।

मुर्गे संग सेल्फी भी लेते और सोशल मीडिया पर पोस्ट करते 
मुर्गा इतना चर्चित था कि लोग इसके साथ रास्ते में रूक कर सेल्फी लेते और सोशल मीडिया पर पोस्ट करते। कार्ल भी फोटो के लिए मजे से पोज देता। दावा किया जा रहा है कि एक महिला सुरक्षा अधिकारी ने कार्ल को गायब कर दिया। जहां वह रहता था, उसका बसेरा उजाड़ दिया और उसकी हत्या भी कर दी। हालांकि, लाश का अब तक पता नहीं चला है। मगर लोग गम मना रहे हैं और उसकी याद में शोक सभाएं आयोजित की जा रही हैं। 

हटके में खबरें और भी हैं..

दादी ने पोती को पिलाई व्हिस्की, थोड़ी देर बाद हुआ कुछ ऐसा कि बाेली- मैंने सब बर्बाद कर दिया 

रूसी पर्यटक ने प्राचीन मंदिर में खिंचवाई न्यूड फोटो, इंडोनेशियाई सरकार ने सुनाई यह सख्त सजा

आसमान में दिखा स्पेस जेलीफिश, इंटरनेट पर हो रहा वायरल, स्पेस एक्स ने बताया क्यों सामने आया ऐसा नजारा

19 साल की लड़की के वीडियो को टिकटॉक ने बताया बेहद कामुक, सोशल मीडिया पर घटा दी रीच