Indian Auto Rickshaw in UK Viral Video: UK की सड़क पर भारतीय ऑटो देख लोग हैरान रह गए। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आनंद महिंद्रा ने भी वीडियो शेयर कर लिखा- ‘ये हमारा है’। देखिए
Anand Mahindra Viral Video: भारत की सड़कों पर आम नजर आने वाला ऑटो-रिक्शा जब ब्रिटेन की सड़क पर दिखाई दिया तो सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा होने लगी। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया। वीडियो में एक महिंद्रा ऑटो-रिक्शा UK की सड़क पर चलता नजर आ रहा है। भारतीयों के लिए रोजमर्रा की सवारी दिखने वाला यह तीन पहिया वाहन ब्रिटिश माहौल में कुछ ऐसा अलग नजर आया कि लोगों ने इस पर मजेदार कमेंट्स की झड़ी लगा दी।
आनंद महिंद्रा का गुजराती पोस्ट हुआ वायरल
आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर करते हुए गुजराती में लिखा, “UK ma riksha aavi gai chhe… Mahindra ni chhe, aapda”। इसका मतलब है- “UK में रिक्शा आ गया है… महिंद्रा का है, हमारा है।” नीचे देखें वायरल वीडियो-
ये भी पढ़ें- विराट कोहली को प्रेमानंद महाराज के आश्रम आने के मिले ₹5 करोड़? जानिए दावे का सच और किसने लगाया आरोप
महिंद्रा का यह अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आया। कुछ लोगों ने इसे भारत की ऑटो इंडस्ट्री और ब्रिटेन के बीच दिलचस्प सांस्कृतिक कनेक्शन के तौर पर देखा, तो कुछ ने इसे लेकर मजेदार मीम्स और कमेंट्स किए।
‘रिवर्स कॉलोनाइजेशन’ से लेकर चाय तक के मजेदार कमेंट
- वीडियो पर एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि अगली बार आनंद महिंद्रा लंदन जाएं तो अपनी ही रिक्शा में घूमने निकलें। वहीं एक अन्य यूजर ने ब्रिटेन के औपनिवेशिक इतिहास का जिक्र करते हुए इसे ‘रिवर्स कॉलोनाइजेशन’ बताया।
- एक कमेंट में भारतीय ऑटो चालकों की इंडिकेटर की आदत पर भी मजाक किया गया। यूजर ने कहा कि UK के ड्राइवरों को हाथ से इशारा करने के बजाय इंडिकेटर इस्तेमाल करने और जिस तरफ इंडिकेटर दें, उसी तरफ मुड़ने की सलाह दी जानी चाहिए।
- एक अन्य यूजर ने इस नजारे को ब्रिटेन में चाय के पहुंचने से जोड़ते हुए लिखा कि ब्रिटिश सड़कों पर रिक्शा, चाय के बाद सबसे आत्मविश्वास से पहुंचने वाला भारतीय आयात है।
ये भी पढ़ें- पटना से आए हैं तो... फैन की बात सुन ईशान किशन ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO हुआ वायरल
भारत में ऑटो सिर्फ सवारी नहीं, रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा
भारत में ऑटो-रिक्शा शहरों और कस्बों की स्थानीय ट्रांसपोर्ट सिस्टम का अहम हिस्सा हैं। खासकर उन इलाकों में जहां छोटी दूरी के लिए कार या बस प्रैक्टिकल नहीं होती, वहां ऑटो आसानी से उपलब्ध ट्रांसपोर्ट का विकल्प बनते हैं। यही वजह है कि UK की सड़क पर यह तीन पहिया भारतीय वाहन दिखना सोशल मीडिया यूजर्स के लिए खासा दिलचस्प बन गया।
