Viral Instagram Reel: 'दुकानों के बाहर पड़े प्लास्टिक बैग और कचरे को देखिए। हमारे यहां के बाजार इससे कहीं ज्यादा बेहतर हैं। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि चीन की सड़कें और बाजार ऐसे होंगे।'

Pranav Karad Viral Video: अक्सर विदेशी लोग शिकायत करते हैं कि भारत में बहुत गंदगी है। लेकिन सच तो ये है कि दुनिया के कई देशों में भारत से भी ज्यादा गंदी सड़कें हैं, बस कोई उनकी बात नहीं करता। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। प्रणव नाम के एक भारतीय युवक ने चीन के ग्वांगझोउ (Guangzhou) शहर का अपना एक हैरान करने वाला अनुभव शेयर किया है। प्रणव ने यह वीडियो ग्वांगझोउ के हाइझू (Haizhu) इलाके की तंग गलियों में घूमते हुए रिकॉर्ड किया है।

इस इलाके में हर तरफ निर्माण कार्य चल रहा है। पुरानी इमारतें, आपस में उलझे बिजली के तार और यहां-वहां बिखरा कचरा साफ देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रणव ने एक बड़ा सवाल पूछा है कि आखिर हमेशा सिर्फ भारत को ही एक गंदे देश के रूप में क्यों पेश किया जाता है?

प्रणव वीडियो में कहते हैं, 'सच कहूं तो मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैं भारत की ही किसी गली में टहल रहा हूं। बिल्कुल हमारे यहां की तरह ही सड़कें हैं और कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। टिन की चादरें और बैरिकेड्स लगे हुए हैं। वही पुरानी इमारतें और तारों का जंजाल। यहां सिर्फ लोगों के चेहरे अलग हैं, बाकी सब कुछ बिल्कुल वैसा ही है।'

उन्होंने आगे लिखा, 'हर जगह कूड़ा और कचरा पड़ा हुआ है। दीवारों पर नौकरी और मकान किराए पर देने के विज्ञापन चिपके हैं और लोग उन्हें पढ़ भी रहे हैं।' प्रणव ने यह भी कहा, 'दुकानों के बाहर पड़े प्लास्टिक बैग और कचरे को देखिए। हमारे यहां के लोकल मार्केट इससे कहीं ज्यादा साफ और बेहतर हैं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि चीन के बाजार और सड़कें इस तरह की होंगी।'

View post on Instagram
 

प्रणव का कहना है कि सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के हर देश का ऐसा एक पहलू होता है। फिर सोशल मीडिया पर सिर्फ भारत को ही गंदे देश का टैग क्यों दिया जाता है? उनके इस पोस्ट पर ढेरों लोगों ने कमेंट किए हैं। कई यूजर्स ने सहमति जताते हुए कहा कि साफ-सफाई को लेकर अक्सर भारत को ही निशाना बनाया जाता है और लोग हमारे देश को लेकर पहले से ही एक गलत धारणा बना लेते हैं।