GF थी साथ तो बब्बर शेर से नहीं डरा शख्स, फिर जो हुआ वो......

Published : Dec 03, 2024, 02:59 PM ISTUpdated : Dec 03, 2024, 03:02 PM IST
LION VIDEO

सार

वायरल वीडियो में एक शख्स गर्लफ्रेंड के साथ बाइक पर शेरों के सामने से गुजरा। लोगों ने कहा, गर्लफ्रेंड का साथ है तो सब मुमकिन है।

वायरल न्यूज, lions viral video । शेर जंगल का राजा होता है, उसकी आहट होते ही जानवरों में भगदड़ मच जाती है। इस हिंसक जीव के इलाके से गुजरने के पहले दस बार सोचना पड़ता है। लेकिन मनुष्य बड़ा विचित्र प्राणी है, जब वो जोश से भरा होता है तो कोई भी खतरा मोल लेने से नहीं चूकता । कहते हैं कि जब साथ में गर्ल फ्रेंड होती है तो पुरुष दिखावटी हो जाता है। वो एक्स्ट्रा खतरा मोल लेने से भी नहीं कतराता है। सोशल मीडिया भी इस बात की गवाही दे रहा है। इंटरनेट पर एक वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपनी गर्ल फ्रेंड को बैठाकर दो- दो शेरों के सामने आ जाता है।

कपल ने नहीं की शेरों की परवाह

kashyap_memer इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में मोटर साइकिल पर एक प्रोढ आदमी दिखाई दे रहा है। रोड के इस तरफ खड़े कुछ लोग उसे अपने कैमरे में कैप्चर कर रहे हैं। ये शख्स देख रहा है कि रोड के उस तरफ लोग एकदम शांत खड़े होकर अपने कैमरे में शेरों को कैप्चर कर रहे हैं, बावजूद ये बाइक दौड़ाता हुआ आगे आता है। इसके साथ शायद इसकी गर्ल फ्रेंड बैठी हुई है जिसने चेहरे को दुप्पटे से ढक रखा है। वो शेरों के बगल से निकलते हुए उन्हें पलटकर देखती है। वहीं शेर भी इंसानों को इतनी बेफिक्री से निकलता देख थोड़ा चौंक जाते है। राहत की बात ये होती है कि ये जोड़ा आराम से यहां से निकल जाता है। वहीं बाकि लोग भी चैन की सांस लेते हैं।

 

 

क्या बब्बर शेर बनेगा रे तू...

kashyap_memer इंस्टा पर शेयर की गई क्लिप पर नेटीजन्स ने जमकर कॉमेन्ट किए हैं। एक शख्स ने लिखा- भाई ये गर्ल फ्रेंड साथ में बैठी होने से पावर मिल रहा है। दूसरे ने कहा - ये गर्ल फ्रेंड नहीं बीवी है, जिसे पति मायके छोड़ने जा रहा है। कुछ लोगों ने शेर को ट्रोल करते हुए लिखा- क्या बब्बर शेर बनेगा रे तू...

ये भी पढ़ें- 

SRK, अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ अब खाएंगे नहीं पिएंगे गुटखा? हैरान कर देगा वीडियो

 

 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल