SRK, अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ अब खाएंगे नहीं पिएंगे गुटखा? हैरान कर देगा वीडियो

Published : Dec 03, 2024, 11:47 AM IST
vimal shikanji

सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शिकंजी विक्रेता विमल गुटखे से शिकंजी बना रहा है। इस अनोखे प्रयोग ने नेटिज़न्स को हैरान कर दिया है और बॉलीवुड सितारों पर तंज कसने का मौका दे दिया है।

वायरल न्यूज, viral vimal shikanji video । विमल ( pan masala gutkha) एक प्रमुख पान मसाला है, जिसका विज्ञापन शाहरुख खान, अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ (shah rukh khan, ajay devgan, tiger shroff, ) सौंदर्या शर्मा जैसे टॉप एक्टर-एक्ट्रेस करते हैं। अक्षय कुमार भी इस विज्ञापन का पार्ट थे, लेकिन जनता द्वारा जमकर ट्रोल किए जाने के बाद उन्होंने इस ऐड से खुद को अलग कर लिया है। एक्टर्स द्वारा ऐड किए जाने के बाद विमल गुटखा की सेल तेजी से बढ़ी है। वहीं इस पान मसाला को लेकर लोग नए- नए प्रयोग करने से नहीं चूक रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां एक शख्स ने विमल से शिकंजी बना दी। अब गुटखा नहीं खाने वालों को गुटखा पीने का ऑप्शन मिल गया है।

शिकंजी वाले ने बनाई गुटखे से नई डिश

viral_brijesh_vlogs इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है, इसमें एक शिकंजी वाला गिलास में पानी भरता है, फिर उसमें नींबू निचोड़ता है, इसके बाद शिकंजी के तमाम मसाले भी इसमें डालता है। फिर इसको अच्छे से शैक करता है। इसके बाद जो होता है, उसपर शायद ही आपको भरोसा हो, दरअसल ये दुकानदार इसमें विमल पान मसाला का पाउच खोलकर मिलाता है। वो पूरे इसे अच्छे से मिलाता है। जब ये गुटखा इसमें ठीक से मिल जाता है तो इसे स्ट्रा डालकर ग्राहकों को परोसता है। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान रह गए..

 

 

नेटीजन्स ने  बॉलीवुड एक्टर पर कसा तंज

viral_brijesh_vlogs इंस्टा पर शेयर ये क्लिप खूब वायरल हो रही है। यूजर ने इस पर कैप्शन दिया- स्पेशल विमल शिकंजी....वहीं नेटीजन्स ने इसपर कॉमेन्ट की झड़ी लगा दी है। एक शख्स ने लिखा- अब शाहरुख खान, अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ और सौंदर्या शर्मा विमल का गुटखा खाएंगे नहीं बल्कि पिएंगे। इन लोगों को वैसे भी पीने का ज्यादा शौक होता है।

ये भी पढ़ें- 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Baby AI Viral Video: वायरल बेबी AI वीडियो कैसे बनाएं? जानिए पूरा तरीका
‘बैगन की बातें’ का असली मतलब क्या है? हैदराबाद की भाषा समझिए