सोशल मीडिया पर 'दारू मंत्री' कर रहा ट्रेंड, मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर आ रहे ऐसे कमेंट

Published : Feb 27, 2023, 03:55 PM ISTUpdated : Feb 27, 2023, 04:06 PM IST
daru mantri manish sisodia

सार

एक ओर जहां इस मामले के बाद सोशल मीडया यूजर्स ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा तो वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को लेकर मजेदार कमेंट्स व मीम्स सामने आने लगे।

वायरल डेस्क. दिल्ली में शराब नीति घोटाले में आम आदमी पार्टी के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर 'दारू मंत्री' (Daru Mantri) ट्रेंड करने लगा। एक ओर जहां इस मामले के बाद सोशल मीडया यूजर्स ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर निशाना साधा तो वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को लेकर मजेदार कमेंट्स व मीम्स सामने आने लगे।

सोशल मीडिया पर आ रहे ऐसे कमेंट्स

दिल्ली के डिप्टी सीएम व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर आप नेता राघव चड्डा ने उनके समर्थन में लिखा कि कल स्कूल भी खुलेंगे, बच्चे स्कूल भी जाएंगे पर सब ठीक है या नहीं ये देखने वाला शिक्षा मंत्री नहीं होगा। इसके जवाब में @Sychotix नाम के ट्विटर हैंडल ने लिखा, 'कल शाम भी ठेके खुलेंगे, बेवड़े भी आएंगे... बस, सबको सस्ती दारू मिल रही है या नहीं, ये देखने वाला दारू मंत्री नहीं होगा...। 

 

अजय शेरावत ने लिखा, ‘#दारूमंत्री मनीष सिसोदिया को बचाने के लिए आप पार्टी शक्ति प्रदर्शन कर रही हैं लेकिन शराब नीति पर कोई जवाब देने को तैयार नहीं।’ वहीं गरिमा नाम की यूजर ने लिखा, ‘ये जेल जा रहे हैं या तीर्थ पर? गिरफ्तारी दारू मंत्री की हुई है और रोना शिक्षा मंत्री वाला?’

 

गिरधारी लाल नाम के यूजर ने लिखा, ‘दिल्ली की आप सरकार के दवा और दारू मंत्री दोनों जेल में’

 

 

 

 

 

ऐसे ही ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल