
नई दिल्ली। अय्याशी और मटरगस्ती किसे पसंद नहीं। बिना मेहनत अगर बढ़िया खाने को मिले, अच्छी जगह रहने को मिले तो फिर इससे अच्छी बात और क्या होगी। हर कोई अपने जीवन में यह जरूर सुनता है कि इंसान का जन्म बड़े भाग्य से मिलता है। यह अच्छे कर्मों का नतीजा होता है, जो आप इंसान के रूप में जन्म लेते हैं।
अगर किसी को बद्दुआ देनी होती है या किसी के जीवन की सबसे खराब तुलना करनी होती है तो कुत्ते से की जाती है। मौत के लिए भी यही कहा जाता है कि कुत्ते की मौत मरेगा। यानी कुत्ते का जीवन सबसे कष्टप्रद और नर्क समान होता है। मगरअसल में ऐसा सबके साथ नहीं है। बहुत से इंसानों का जीवन जानवरों से बद्तर है और बहुत से जानवरों का जीवन राजा-महाराजाओं की तरह आलीशान और मस्त लाइफ।
पानी तब तक नहीं पीता, जब तक वह सील पैक्ड बोतल का न हो
हम बात कर रहे हैं कुत्ते हेनरी की। पांच महीने का यह फ्रेंच बुलडॉग कुत्ता इतना बड़ा नखरेबाज और डिमांडिंग नेचर का है कि क्या कहा जाए। लगता है पिछले जन्म में कहीं का राजा-महाराजा रहा होगा। इस जन्म में इसके पैदा होने के बाद जब लिजी नाम की महिला ने इसे खरीदा और घर लाई तो उसे पता नहीं होगा कि वह किस मुसीबत को अपने साथ ले जा रही है। घर आते ही इस कुत्ते को जब नल का पानी दिया गया, तो इसने पीने से इंकार कर दिया। वहीं, जब इसे सील पैक्ड वॉटर यानी बोतल बंद पानी दिया गया, तो झट से पूरी खाली कर दिया इसने।
बोतल बंद पानी पीता है, जूस रोज चाहिए और मालिक के बेड पर सोता है
यही नहीं, इसकी डिमांड इतनी हाई-फाई रहती है कि इसे सब कुछ इंपोर्टेड चाहिए। अगर लोकल माल दिया गया, तो ये उसकी तरफ देखता भी नहीं। लिजी के अनुसार, हेनरी हर महीने चार हजार रुपए से अधिक का सिर्फ बोतल बंद पानी पीता है। वहीं, हर महीने हजारों रुपए इसके रहने और खाने पर खर्च करने पड़ते हैं। बाहर घूमने जाता है तो कुछ ज्यादा ही इतराता है। अटेंशन पाने के लिए लोगों के पास जाकर खड़ा हो जाएगा। इसे रोज जूस भी चाहिए। सोने के लिए भी एक बंदा साथ चाहिए। यानी अकेले नहीं सोता और तब आप समझ सकते हैं कि यह कहां सोता होगा। जी हां, सही समझे, मालिक के बेड पर।
चूहा फंस गया कुत्तों में, यह वीडियो कर देगा दिमाग खराब, अब तक करीब 64 लाख लोगों ने देखा
सेल्फ मैरिजः जयमाल भी-फेरे भी लेकिन लड़की यह सब खुद के साथ करेगी, नहीं होगा कोई दूल्हा
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News