Go First एयरलाइंस से आखिर कैसे हो गई इतनी बड़ी चूक? DGCA ने लगाया 10 लाख रु का जुर्माना

Published : Jan 27, 2023, 05:48 PM ISTUpdated : Jan 27, 2023, 05:57 PM IST
go first airline shocking incident dgca imposed fine

सार

डीजीसीए (DGCA) ने जिस वजह से एयरलाइंस पर जुर्माना लगाया है, वो वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

ट्रेंडिंग डेस्क. नागरिक विमानन महानिदेशालय ने शुक्रवार को गो फर्स्ट एयरलाइंस पर 10 लाख रु का जुर्माना लगाया है। डीजीसीए ने जिस वजह से एयरलाइंस पर जुर्माना लगाया है, वो वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

इस वजह से लगा जुर्माना

दरअसल, 9 जनवरी को बेंगलोर एयरपोर्ट पर गो फर्स्ट की उड़ान संख्या G116 ने 55 यात्रियों को पीछे छोड़कर ही उड़ान भर ली थी, जिसके बाद डीजीसीए ने एयरलाइंस के खिलाफ एक्शन लिया है। ये फ्लाइट बेंगलोर से दिल्ली जा रही थी। इसके पहले डीजीसीए ने एयरलाइन कंपनी गोफर्स्ट को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जिसके बाद Go First एयरलाइन ने जवाब दिया कि विमान में यात्रियों की बोर्डिंग के संबंध में टर्मिनल समन्वयक (टीसी), कमर्शियल स्टाफ और चालक दल के बीच कम्यूनिकेशन की कमी थी।

कंपनी के जवाब के बाद डीजीसीए ने एयरलाइंस की बड़ी लापरवाही मानते हुए उसपर 10 लाख रु का जुर्माना ठोका है।

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

किसी और देश में ऐसा अनुभव नहीं हुआ, भारतीयों के व्यवहार से हैरान विदेशी-WATCH
प्रियांशी का Happy Birthday! फल-सब्जी और केक के साथ मनाया अपनी हथिनी का जन्मदिन