
ट्रेंडिग डेस्क, disaster news landslides devastate kerala Wayanad viral video । केरल के वायनाड में तीन जगहों पर भूस्खलन ( landslides ) हुआ है। इसमें 100 से ज्यादा लोगों के मारे गए हैं । कई सारे लोग जो वायनाड से बाहर रहते हैं, वे अपनों की खोज-खबर लेने के लिए यहां पहुंच रहे हैं। वहीं जिन लोगों का घर बर्बाद हो गया है, वे वायनाड से बाहर अपने रिश्तेदारों के घर पनाह ले रहे हैं। चारों तरफ केवल बर्बादी की मंज़र नज़र आ रहा है। यहां से कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। जो इस खूबसूरत राज्य की बर्बादी की कहानी कह रहे हैं।
വയനാട് രക്ഷാപ്രവർത്തനം.@airnewsalerts @airnews_tvm
AIR VIDEOS: Arunvincent, PTC Wayanad pic.twitter.com/TcISMAzxjv
मूसलाधार बारिश से केरल तबाह हो गया है, वायनाड में तीन भूस्खलन हुए हैं जिनमें 100 से अधिक लोगों की जान चली गई है। इस आपदा ने वायनाड को तहस-नहस कर दिया है।
हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां चारों तरफ पानी भरा हुआ है। यहां एक जीप तो दिखाई दे रही है, लेकिन सड़क तो दूर-दूर तक नज़र नहीं आ रही है। दरअसल पानी के बवंडर में सब कुछ बह गया है। बस्तियां उजाड़ हो गई है। दूर- दूर तक जिंदगी दुश्वार हो गई है।
ये भी पढ़ें-
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News