11,000 कमाने वाली महिला को चाहिए 1 लाख रुपए वेतन वाला पति, साथ न रहें सास-ससुर

Published : Sep 12, 2024, 10:03 PM ISTUpdated : Sep 12, 2024, 10:04 PM IST
Groom india

सार

एक तलाकशुदा महिला द्वारा अपने भावी पति के लिए रखी गई शर्तों की लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कम आय होने के बावजूद महिला की अपेक्षाएं काफी ऊंची हैं, जिसके कारण लोग उसकी आलोचना कर रहे हैं।

वायरल डेस्क। पति की तलाश कर रही एक तलाकशुदा महिला की उम्मीदों की लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। लोग उसकी मांगें जानकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। महिला के पास BEd की डिग्री है। वह साल में 1.3 लाख रुपए कमाती है। प्रति महीना वेतन देखें तो यह 11 हजार रुपए से भी कम है।

यह महिला अपने लिए ऐसा पति चाहती है जो साल में कम से कम 30 लाख रुपए कमाए। अगर वह विदेश में रहता है तो साल में 96 हजार डॉलर (करीब 80 लाख रुपए) आमदनी करे। इसके अलावा उसके पास खुद का 3+ BHK घर होना ही चाहिए। यहां महिला अपने परिजनों के साथ रहेगी। हालांकि महिला की एक मांग यह भी है कि पति के साथ उसके माता-पिता या कोई अन्य रिश्तेदार नहीं रहें।

 

 

महिला को चाहिए ऐसा पति जो ले जाए 5 स्टार होटल

अपने प्रोफाइल में महिला ने बताया है कि उसे घूमना और 5 स्टार होटल में रहना पसंद है। उसने साफ कहा है कि शादी के बाद उससे पति घर के काम करने की उम्मीद नहीं रखे। पति घर में एक खाना बनाने वाली और एक कामवाली बाई रखे।

महिला को ऐसा पति चाहिए जिसके पास MBA या MS की डिग्री हो। अगर उसने अमेरिका से पढ़ाई की है तो और अच्छा है। उसे सॉफ्टवेयर इंजीनियर ज्यादा पसंद हैं। एक यूजर ने एक्स पर महिला का प्रोफाइल शेयर किया है। लोग इसपर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं।

एक यूजर ने कमेंट किया, "वह तलाकशुदा होने के बावजूद अविवाहित व्यक्ति चाहती है। उसके माता-पिता उसके साथ रहेंगे, लेकिन ससुराल वाले नहीं। उसका वेतन 11,000 रुपए महीना है जो शहरी इलाकों में नौकरानी के वेतन के बराबर है। लेकिन चाहती है कि उसके पति की आमदनी 1 रुपए प्रति महीना हो।"

एक अन्य यूजर ने लिखा, “सालाना 132,000 रुपए वेतन और वह कहती है कि उसका शौक 5-सितारा होटल है। इसका क्या मतलब है? वह अपने ससुराल वालों को बर्दाश्त नहीं कर सकती, लेकिन चाहती है कि बेचारा आदमी उनके साथ रहने चले जाए। उसे नौकरानी और रसोइया भी चाहिए।”

यह भी पढ़ें- भाभियों ने गार्डन को बना दिया DJ Floor, झन्नाटेदार डांस का Video Viral

PREV

Recommended Stories

प्रदर्शनी में बच्चे की एक गलती से हुआ बहुत बड़ा नुकसान, 51.50 लाख तो सिर्फ मजदूरी में लगेगा!
बीमार पिता को जब वृद्धाश्रम छोड़ने पहुंचा एक पढ़ा-लिखा बेटा, Watch Emotional Video