दिल्ली मेट्रो रेल प्रबंधन ने बताया दीपावली पर ट्रेन के अंदर पटाखे ले जा सकते हैं या नहीं, वायरल हुआ मीम्स

Published : Oct 23, 2022, 01:28 PM IST
दिल्ली मेट्रो रेल प्रबंधन ने बताया दीपावली पर ट्रेन के अंदर पटाखे ले जा सकते हैं या नहीं, वायरल हुआ मीम्स

सार

दिल्ली मेट्रो रेल प्रबंधन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मीम्स पोस्ट करके बताया है कि कोई यात्री मेट्राे रेल में पटाखे ले जा सकता है या नहीं। हालांकि, इस ट्वीट पर यूजर्स ने मजेदार रिएक्शन देते हुए इसे अपने-अपने तरीके से बदल दिया है। 

नई दिल्ली। दीपावली का पर्व  बस एक दिन दूर है। सरकार और प्रशासन ने लोगों को इस साल त्योहार को सुरक्षित रूप से मनाने में सहयोग करने की सलाह दी है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने भी मेट्रो ट्रेन के अंदर पटाखे नहीं ले  जाने के लिए यात्रियों से अपील की है। इस मैसेज को प्रभावी तरीके से व्यक्त कने के लिए डीएमआरसी ने अपनी सलाह को एक मजेदार मीम्स में बदल दिया है। 

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर पोस्ट किए इस मैसेज में मीम्स से एक सवाल किया गया है, जो संभवत: किसी समय दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के दिमाग में आया होगा। इसमें पूछा गया है कि क्या हमें दिल्ली मेट्रो रेल के भीतर पटाखे ले जाने की अनुमति मिल सकती है। वैसे में ज्यादातर लोग जवाब के तौर पर हां या ना की उम्मीद करेंगे, दिल्ली मेट्रो ने एक मनोरंजक और शानदार तरीके से अपना जवाब प्रस्तुत किया है। 

 

 

इस सवाल के नीचे 1997 की अमिताभी बच्चन की फिल्म मृत्युदाता के दलेर मेहंदी के गीत ना-ना-ना-ना-ना रे.. का वीडियो क्लिप अपलोड किया है। इस शानदार मीम्स को देखने के बाद यूजर्स से मजेदार रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने इस गाने की धुन से मेल खाते हुए एक अलग जवाब लिखा हां-हां-हां-हां-हां रे। कई यूजर ने दिल्ली मेट्रो रेल प्रबंधन के जवाब को अपने-अपने तरीके से पेश किया है। 

डांस रील्स बनाने वालों को सलाह देते हुए दिया था मीम्स 
वैसे यह पहली बार नहीं है, जब डीएमआरसी ने अपने जागरुकता संदेशों को हास्य और मनोरंजक तरीके से दिया है। इससे पहले, दिल्ली मेट्रो रेल प्रबंधन ने मेट्रो रेल या परिसर में सोशल मीडिया रील्स की शूटिंग कर रहे लोगों को मीम्स के जरिए सलाह जारी की थी। इस मजेदार मीम्स में एक रियलिटी शो सेटअप दिखाया गया था, जिसमें तीन जज, गीता कपूर, मलाइका अरोड़ा और टेरेंस लुईस शामिल थे। इसमें प्रतियोगी कोच के अंदर रील बनाने वाला यात्री थे, जबकि जज कम्यूटर हैं, जो उनके डांस मूव्स पर रिएक्शन दे रहे हैं। इसके कैप्शन में लिखा था, पीओवी दिल्ली मेट्रो के अंदर रील बनाते लोग, गीता कपूर ने अपनी टिप्पणी में कहा, बेटे यहां डांस नहीं करते। इसके अलावा बाकी दो जजों की टिप्पणी भी गुदगुदाने वाली थी। 

खबरें और भी हैं.. 

Deepawali 2022: क्या होता है ग्रीन पटाखा, जानिए पारंपरिक पटाखों से कितना कम होता है इनका प्रदूषण स्तर

अब भी होती है ऐसी पढ़ाई, कबूतर.. खरहा.. गमला पढ़ते बच्चे के हावभाव देख यूजर्स ने पूछा- हाउज द जोश

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल