"कभी मर्द से दोस्ती नहीं", दुबई की महिला ने बताया करोड़पति पति के "सख्त नियम"

Published : Nov 02, 2024, 07:57 AM ISTUpdated : Nov 02, 2024, 08:04 AM IST
Dubai Woman Husband Rules

सार

दुबई में रहने वाली एक महिला ने अपने करोड़पति पति के सख्त नियम सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं, जिससे खूब चर्चा हो रही है। महिला के अनुसार, उसे हमेशा अपने पति के बनाए नियमों का पालन करना पड़ता है।

वायरल डेस्क। दुबई में रहने वाली एक महिला ने अपने करोड़पति पति के सख्त नियम सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। यह वीडियो वायरल हो गया है। महिला ने बताया है कि उसे कभी भी किसी पुरुष से दोस्ती नहीं करने के लिए कहा गया है। इस महिला का नाम सौदी अल नादक है। 26 साल की नादक अक्सर अपनी शानदार जीवनशैली ऑनलाइन दिखाती रहती हैं।

 

 

इंस्टाग्राम पर उन्होंने पति के नियम वाला वीडियो शेयर किया है। इसपर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। महिला ने बताया है कि वह अपने हाथ में ऐसा बैग लेकर नहीं चल सकती जिसका रंग उसकी चप्पल के रंग से मैच न करे। कोई काम नहीं कर सकती। उसके सभी खर्च उठाना पति की जिम्मेदारी है। कभी खाना नहीं पकाती। पति के साथ हमेशा बाहर खाती हैं। महिला को रोज पार्लर जाकर अपना मेकअप कराना होता है। वह कभी किसी पुरुष से दोस्ती नहीं कर सकती।

इंस्टाग्राम पर वीडियो को मिले 3.5 मिलियन से ज्यादा व्यू

सौदी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "आप मुझे सौदिरेला कह सकते हैं क्योंकि मैं उनकी राजकुमारी हूं।" क्लिप पर लिखा है, "दुबई में मेरे करोड़पति पति ने मेरे लिए सख्त नियम बनाए हैं।"

वीडियो को 52,000 से ज्यादा लाइक और 3.5 मिलियन से ज्यादा व्यू मिले हैं। कई यूजर वीडियो पर कमेंट कर महिला के पति के नियमों पर अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, "पैसे से खुशी नहीं खरीदी जा सकती। लेकिन मुझे लगता है कि पैसे के बिना खुश रहना बेहतर है। हम जानते हैं, आपके पति आप पर कंट्रोल रखना चाहते हैं। आप पर भरोसा नहीं करते। नहीं चाहते कि आप एक संतुष्ट जीवन जिएं।"

पैसे से नहीं खरीद सकते चेहरे पर मुस्कान

दूसरे यूजर ने लिखा, "ऐसा लगता है कि वह आपके चेहरे पर मुस्कान नहीं खरीद सकता। लेकिन क्या आपको सोचने, राय रखने, सार्वजनिक रूप से या कहीं भी अपनी बात कहने की अनुमति है? जीवन में कुछ भी काम नहीं करना बहुत उबाऊ लगता है। जब वह आपको अपने पास नहीं रखेगा और तलाक ले लेगा तो आपको क्या मिलेगा?"

बता दें कि सौदी अल नादक छह साल की थी तब अपने परिवार के साथ दुबई गईं थीं। वह पिछले तीन साल से जमाल से विवाहित हैं। दोनों ने विपरीत लिंग के किसी भी व्यक्ति से दोस्ती न करने और एक-दूसरे के पासवर्ड जानने जैसे नियम भी बनाए हैं।

यह भी पढ़ें- गहने-ब्लाउज उतारा और...दूल्हा-दुल्हन ने शेयर किया सुहागरात का वीडियो

PREV

Recommended Stories

वायरल होने के लिए मां ने बेटे संग किया हैरान करने वाला स्टंट, वीडियो देख गुस्से में यूजर्स
5-स्टार होटल में रहती है ये बिल्ली, नाम है 'लिलिबेट'-निराले हैं ठाठ