उफ्फ गर्मी! पारा पहुंचा 40 पार तो महिला ने गैस बचाते हुए कार की बोनट पर पकाई रोटी, देखिए वायरल वीडियो

Published : Apr 28, 2022, 04:59 PM IST
उफ्फ गर्मी! पारा पहुंचा 40 पार तो महिला ने गैस बचाते हुए कार की बोनट पर पकाई रोटी, देखिए वायरल वीडियो

सार

देशभर में गर्मी का कहर जारी है। इस बीच, तपती सड़क पर आमलेट बनाने और कार की बोनट पर मछली पकाने के बाद एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video on Social Media) हो रहा है। यह वीडियो है कार के बोनट पर रोटी पकाने का। वीडियो ओडिशा के सोनपुर शहर का है। 

नई दिल्ली। देशभर में खासकर, उत्तर भारत में इन दिनों जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। कुछ राज्यों में तो पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक जा चुका है। हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार की तरह ओडिशा में भी गर्मी से लोग बेहाल हैं। वहीं, ओडिशा में एक महिला ने तो गर्मी को सांकेतिक रूप में बयां करते हुए गैस के बजाय कार के बोनट पर रोटी  बना ली। 

लोग हैरानी जता रहे हैं कि कैसे एक महिला ने चूल्हे पर आग जलाए बिना कार के बोनट पर रोटी पकाई। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और खूब शेयर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शेयर किया गया यह वीडियो ओडिशा के सोनपुर का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला कार के बोनट पर रोटी पका रही है। दावा यह भी किया गया है कि तब वहां का तापमान करीब 40 डिग्री था। 

 

 

बेहद गर्म दिन, कार के बोनट पर पक सकती है रोटी!
सोशल मीडिया पर एक्टिव नीलामाधब पांडा ने यह वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है। उन्होंने इस फोटो के साथ कैप्शन भी दिया है, जिसमें लिखा है। मेरे शहर सोनपुर का दृश्य। यह बेहद गर्म दिन है। कोई भी कार के बोनट पर रोटी पका सकता है। उनके इस वीडियो को 67 हजार 700 से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 

 

बधाई हो भारत! अब कार के बोनट पर भी रोटी पक सकती  है 
वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक्टिव मणिपुर की पर्यावरण कार्यकर्ता लिसिप्रिया कंगुजम ने भी वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा है- बधाई हो भारत। आखिरकार अब हम कार के बोनट पर भी रोटी बना सकते हैं। कई और यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी  हैं। इससे पहले, गर्मी की वजह से सड़क पर अंडे का आमलेट और कार की  बोनट पर मछली पकाने का वीडियो सामने आ चुका है। 

 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल