CHAT GPT की पेरेंट कंपनी को एलन मस्क ने दान में दिए थे 10 करोड़ रु, मस्क ने ट्विटर पर खुलासा किया तो चैट बॉट ने दिया जवाब

Published : Mar 16, 2023, 04:04 PM ISTUpdated : Mar 16, 2023, 04:08 PM IST
chat gpt elon musk donation open AI

सार

मस्क ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मैं हैरान हूं ये देखकर कि जिस OPEN AI एनजीओ को मैंने 100 मिलियन डॉलर दिए थे वो एक 30 बिलियन डॉलर के मार्केट कैप वाली कंपनी कैसे बन गई?’

ट्रेंडिंग डेस्क. कुछ महीने पहले तक बहुत कम लोग OPEN AI और उसके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाले टूल्स के बारे में जानते रहे होंगे। पर अब चैट जीपीटी के आने से सारी तस्वीर बदल गई है। चैट बॉट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में Chat Gpt एक नई क्रांति लेकर आया है। पर आपको जानकर हैरानी होगी कि वर्तमान में दुनिया के दूसरे सबसे रईस व्यक्ति एलन मस्क भी चैट चीपीटी की क्रिएटर कंपनी OPEN AI का हिस्सा रहे हैं।

Open GI को दिया था 10 करोड़ का दान

एलन मस्क ने एक ट्वीट के जरिए खुलासा किया कि उन्होंने OPEN GI को उसके शुरुआती दिनों में 100 मिलियन डॉलर्स यानी लगभग 10 करोड़ रु दान में दिए थे। मस्क ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मैं हैरान हूं ये देखकर कि जिस OPEN AI एनजीओ को मैंने 100 मिलियन डॉलर दिए थे वो एक 30 बिलियन डॉलर के मार्केट कैप वाली कंपनी कैसे बन गई?’ अगर ये लीगल है तो सबको ऐसा करना चाहिए।

 

 

फिर चैट जीपीटी ने ही दिया मस्क को जबाब

मस्क के इस पोस्ट के बाद सुपरलोकल मोबाइल एप के सीईओ एलेक्स केर ने चैट जीपीटी से ही मस्क के सवाल का जवाब पूछ लिया। इसपर चैट जीपीटी ने जवाब दिया कि ओपन एआई की नॉन प्रॉफिट फर्म और प्रॉफिट फर्म दोनों अलग-अलग हैं। चैट जीपीटी के जवाब में आगे लिखा था कि OPEN AI का नॉन प्राॅफिट फर्म कंपनी के शोध की दिशा तय करता है, तो वहीं प्रॉफिट फर्म टेक्नोलॉजी को कमर्शियल बनाने और उसके विकास पर ध्यान देता है।

 

 

यह भी पढ़ें : CHAT GPT की बढ़ती लोकप्रियता से परेशान हुए एलन मस्क, AI को लेकर अब कही ये बात

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स यहां पढ़ें ….

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल