
AEB safety feature explainer: तेज़ रफ़्तार से चलती कार, सामने अचानक सड़क पर दौड़ती एक छोटी‑सी बच्ची – और बस एक पल की गलती और एक ज़िंदगी फना...इसके बाद लाइफ टाइम का पछतावा। लेकिन इस बार कहानी में ट्विस्ट है। स्मार्ट कार में लगा था एक ऐसा सिस्टम, जो इंसानी दिमाग से भी तेज़ रिएक्ट करता है। ये है वो ऑटोमेटिक इमर्जेंसी ब्रेकिंग, यानी AEB।
रैडिट अकाउंट u/Different-Front-9615 पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें ड्राइवर के ब्रेक दबाने से पहले ही कार ने ख़ुद ब्रेक लगा दिए और बच्ची की जान बच गई। इस दौरान न हॉर्न, न किसी तरह की चीख‑पुकार, बस एक हल्का सा झटका – और कार बिल्कुल बच्ची को टक्कर मारने से पहले रुक गई। ये सिर्फ़ एक स्मार्ट फीचर नहीं, टेक्नॉलजी और इंसानियत की पार्टनरशइप का शानदार और ज़बरदस्त उदाहरण है।
AEB दरअसल कार में लगे कैमरा और सेंसर की मदद से सामने की सड़क को लगातार मॉनिटर करता है। जैसे ही उसे लगता है कि आपकी कार किसी ऑब्जेक्ट से टकरा सकती है – चाहे फिर सामने पैदल यात्री हो, दूसरी गाड़ी हो या अन्य कोई रुकावट – ये सिस्टम पहले आपको अलर्ट कर देता है, और अगर ड्राइवर समय पर खुद रिएक्ट न करे, तो इमरजेंसी ब्रेक लगा देता है।
दुनिया के कई देशों में AEB नई कारों में कंपलसरी है, लेकिन भारत में अभी इसे “एक्स्ट्रा लग्ज़री फीचर” माना जाता हैं। जबकि हक़ीक़त ये है कि हमारे यहां हर दिन सड़क हादसों में सैकड़ों लोग घायल होते हैं, हज़ारों जानें चली जाती हैं । जिनमें एक बड़ी तादाद पैदल चलने वाले और बच्चे की होती हैं। ऐसे में एक ये नया सिस्टम, जो सौ फीसदी हादसा टाल सके, कितनी बड़ी राहत दे सकता है।
ये वायरल वीडियो एक अलर्ट के साथ उम्मीद भी। चेतावनी इस बात से कि रोड सेफ्टी सिर्फ़ ट्रैफ़िक पुलिस की अकेली ज़िम्मेदारी नहीं, वहीं उम्मीद इस बात की कि अगर टेक्नॉलजी सही दिशा में काम करे तो कई ज़िंदगियां बचा सकती है।
देखें कैसे कार के नए सिस्टम ने बचाई बच्ची की जान-
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News