कौन है बुर्ज खलीफा की चोटी पर खड़ी होने वाली लड़की, Emirates Airline ने बताया कैसे शूट हुआ है ये ऐड

Published : Aug 11, 2021, 04:59 PM IST
कौन है बुर्ज खलीफा की चोटी पर खड़ी होने वाली लड़की,  Emirates Airline ने बताया कैसे शूट हुआ है ये ऐड

सार

यह एड फिल्म रियल है और इसे बुर्ज खलीफा की चोटी पर शूट किया गया है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो को बनाने में करीब 5 घंटे का समय लगा है। 

ट्रेंडिंग डेस्क. सोशल मीडिया में इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) की चोटी पर खड़े होकर एक महिला ऐड कर रही है। ये वीडियो तेजी से इंटरनेट पर छा गया। महिला ‘अमीरात एयरलाइन’ ( Emirates Airline) के लिए ऐड कर रही है।  ऐसे में इस ऐड को लेकर कई तरह की बातें कही ज रही हैं। आइए जानते हैं क्या इस वीडियो को सच में बुर्ज खलीफा की चोटी पर शूट किया गया है।

 

 

 

अमीरात एयरलाइंस ने सोमवार को ट्विटर पर विज्ञापन का मेकिंग का वीडियो शेयर किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ये सच है या झूठ? आपमें से बहुत से लोगों ने यह सवाल पूछा है। यहां उसका जवाब है। यहां देखिए कि दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा की चोटी पर खड़े होने का विज्ञापन कैसे शूट किया गया।

यह एड फिल्म रियल है और इसे बुर्ज खलीफा की चोटी पर शूट किया गया है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो को बनाने में करीब 5 घंटे का समय लगा है। जबकि बिल्डिंग के ऊपर तक पहुंचने में लगभग 1.15 घंटे का समय लगा था।

इसे भी पढ़ें- सेब के बराबर वजन का बच्चा, जिसे देख डॉक्टर भी हुए थे हैरान, अब उसी की क्यों कर रहे जमकर तारीफ


बुर्ज खलीफा की चोटी पर खड़ी महिला का नाम निकोल स्मिथ-लुडविक (Nicole Smith-Ludvik) है। वह वर्ल्ड ट्रैवलर, स्काई डाइवर, योगा इंस्ट्रक्टर, हाइकर और एडवेंचरर हैं।  उन्होंने कहा, ‘दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर खड़े होकर यकीनन मैंने अपनी लाइफ का सबसे आश्चर्यजनक और रोमांचक स्टंट किया है।’ उन्होंने अपने इंस्ट्राग्राम में पोस्ट किया- आपके क्रिएटिव मार्केटिंग आइडिया के लिए एमिरेट्स एयरलाइंस को एक बड़ा नारा! टीम का हिस्सा होना एक खुशी थी!

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

आधी रात कस्टमर ने किया इनकार, डिब्बा खोलकर खुद खाने बैठ गया ज़ोमैटो डिलीवरी बॉय-Video Viral
दूसरी मंजिल पर सो रही लड़की का चुराया हार, CCTV में कैद हुआ चोर का जुगाड़