मौत के मुंह में थे 60 बंदर, छोटे से पिंजरे में ठूंस कर बंद किए गए थे, एक वीडियो से खुली इस क्रूरता की पोल

ग्रामीणों में से एक ने ​​कहा कि बंदर छतों पर टाइल्स उठाकर घरों में घुस जाते हैं। इन बंदरों को बाहर निकालने के लिए बार-बार शिकायत की गई, लेकिन प्रशासन ने कुछ नहीं किया।

Asianet News Hindi | Published : Aug 9, 2021 10:05 AM IST

बेंगलुरु. कर्नाटक के कागलवाड़ी गांव में 60 बंदरों को कैद कर रखा गया था। उनकी हालत ऐसी थी कि वक्त रहते उन्हें न छुड़ाया जाता तो सबकी जान चली जाती। उन्हें ऐसे छोटे से पिंजरे में रखा गया था, जहां सांस लेना भी मुश्किल था। कई दिनों से उन्हें खाना-पानी तक नहीं दिया गया था। एक वीडियो के जरिए सभी बंदरों को छुड़ाया गया।

वन विभाग के अधिकारियों ने मोबाइल से शूट किए वीडियो की बदौलत 60 बोनट मकाक प्रजाति के बंदरों को बचाया गया। बाद में सभी बंदरों को बिलिगिरिरंगा हिल्स के आसपास के जंगलों में छोड़ दिया गया। 

कई बंदरों की हो सकती थी मौत
बंदरों को छुड़ाने में कागलवाड़ी गांव के रहने वाले प्रमोद चक्रवती ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने ही बंद बंदरों का वीडियो बनाया और अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा, बंदरों की हालत दयनीय थी। उनके पास पिंजरे में सांस लेने तक की जगह नहीं थी। वे कई दिनों तक बिना खाना पानी के थे। अगर वन अधिकारियों ने समय पर कार्रवाई नहीं की होती तो कई बंदरों की मौत हो जाती।

क्यों और किसने पकड़े थे बंदर?
दरअसल, कागलवाड़ी में रहने वाले गांव के लोगों ने इन बंदरों को पकड़ने के लिए बंदर पकड़ने वालों को 30000 रुपए में बुलाया था। उनका कहना था कि ये बंदर उनके खेतों और घरों में घुस जाते हैं। करीब तीन दिनों तक बंदर पकड़ने का अभियान चला। 60 बंदरों को पकड़कर पिंजरे में बंद कर दिया गया। 

ग्रामीणों में से एक ने ​​कहा कि बंदर छतों पर टाइल्स उठाकर घरों में घुस जाते हैं। इन बंदरों को बाहर निकालने के लिए बार-बार शिकायत की गई, लेकिन प्रशासन ने कुछ नहीं किया। 

बिना अनुमति बंदर पकड़ना अपराध 
वन अधिकारी ने कहा कि वे बंदर पकड़ने वालों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं, क्योंकि यह पहले आरएफओ (रेंज वन अधिकारी) से पूछे बिना ऐसा नहीं किया जा सकता है। बंदर पकड़ने वालों को काम पर रखने वालों पर कार्रवाई होगी। 

ये भी पढ़ें

बॉयफ्रेंड के साथ नहाते हुए फोटो लीं, संबंध बनाए फिर मारी गोली, 27 बार घोंपे चाकू...लड़की ने ऐसे लिया था बदला

भूत भगाने के लिए डॉक्टर ने गर्लफ्रेंड को लगाए 100 इंजेक्शन, फिर ऐसी क्रूरता की कि वीडियो देख जज भी दंग रह गए

मैं दुष्ट हूं, बुरा हूं.. मां ने 7 साल के बेटे की हत्या से पहले लिखवाई ऐसी बातें, जिसे पढ़कर दंग रह जाएंगे

एक शख्स अनजान कब्र पर रोज चढ़ाता था फूल, जब उसे पता चला कि अंदर कौन दफन है तो उसके होश उड़ गए

Share this article
click me!