विमान में सामान से लिपटे सांप को देखकर हुआ हंगामा, वीडियो देख लोगों ने कहा- मौत इंतजार कर रही थी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान में यात्री सवार होने वाले थे। विमान रायपुर से कोलकाता पहुंचा था। विमान स्टाफ ने देका कि एक बैगेज हैंडलर ने सांप लिपटा हुआ है। लोगों ने सांप की फोटो देखकर कहा कि यहां मौत यात्रियों का इंतजार कर रही थी।

Asianet News Hindi | Published : Aug 9, 2021 9:38 AM IST

कोलकाता. आप जिस विमान में यात्रा करने वाले हैं, पता चले कि उसमें सांप है तो क्या हालत होगी। कोलकाता हवाई अड्डे पर भी कुछ ऐसा ही सीन देखने को मिला। फर्क बस इतना था कि जब विमान में सांप को होने का पता चला तो उस वक्त यात्री नहीं थे। कोलकाता हवाई अड्डे पर इंडिगो फ्लाइट में सांप देखा गया। जैसे ही ये खबर बाहर आई, हंगामा मच गया। ये विमान कोलकाता से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाला था। 

विमान में यात्री सवार होने वाले थे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान में यात्री सवार होने वाले थे। विमान रायपुर से कोलकाता पहुंचा था। विमान स्टाफ ने देका कि एक बैगेज हैंडलर ने सांप लिपटा हुआ है। लोगों ने सांप की फोटो देखकर कहा कि यहां मौत यात्रियों का इंतजार कर रही थी।

ये देख ग्राउंड स्टाफ ने तुरंत पूरे एरिया को खाली करा लिया। फिर एयरपोर्ट अथॉर्टी को खबर दी। तुरन्त मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ा और अपने साथ ले गए। अधिकारियों ने कहा कि सांप जहरीला नहीं था।

5 अगस्त की है घटना 

ये घटना 5 अगस्त की है। पत्रकार तरुण शुक्ला ने अपने ट्विटर हैंडल से इसकी तस्वीर डाली थी। इस बीच जो यात्री मुंबई जाने वाली फ्लाइट में सवार होने वाले थे, उन्हें दूसरे विमान से भेजा गया।

सोशल मीडिया पर आए रिएक्शन

सांप का वीडियो और फोटो देखकर सोशल मीडिया पर कई रिएक्शन आए। कुछ लोगों ने कहा कि यात्री बाल-बाल बच गए। नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं कुछ ने मजे लेते हुए कहा कि इसीलिए मैं इंडिगो की फ्लाइट में नहीं बैठता हूं।

सोनेलाल सिंह नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा कि ये सावन का महीना चल रहा है। जय नागराज। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि वीडियो बहुत डरावना है। कोलकाता जैसे एयरपोर्ट पर ऐसी लापरवाही नहीं पचती है।

Share this article
click me!