
ब्रिटेन. सोशल मीडिया पर एक कहानी वायरल हो रही है, जिसे @sixthformpoet ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया है। कहानी में यूजर ने अपने साथ हुई एक घटना का जिक्र किया है। एक कब्रिस्तान का। जहां उसके साथ ऐसा कुछ हुआ कि वह पूरी जिंदगी भूल नहीं पाया। एक साल पहले पोस्ट की गई इस कहानी को dailystar.co.uk ने फिर से पब्लिश किया है। आज उसी कब्रिस्तान की कहानी बताते हैं।
पिता की कब्र से शुरू हुई कहानी
कहानी की शुरुआत मैट नाम के शख्स से शुरू होती है जो महीने में कई बार अपने पिता की कब्र पर जाता है। वहां फूल लेकर। लेकिन उसके पिता की कब्र के ठीक बगल में कब्र पर कभी भी फूल नहीं दिखते। ये देख उसे बहुत उलझन होती है। कब्र पर लिखे कोट के मुताबिक, वो कब्र 37 साल के एक व्यक्ति की है, जिसकी मृत्यु क्रिसमस के दिन हुई।
'मैंने पता किया वह शख्स कौन था'
मैट ने ट्विटर पर लिखा, मैंने उस व्यक्ति के लिए भी फूल खरीदना शुरू कर दिया। मैं उसे जानता नहीं था, लेकिन मैं उसे अपने दोस्त के रूप में सोचने लगा। फिर एक दिन मन में आया कि इस शख्स के बारे में पता लगाया जाए। मैंने गूगल किया। कुछ लिंक मिले। फिर पता चला कि वह एक हत्यारा है। मैं ये देखकर हैरान रह गया।
जब सच्चाई सामने आई तो मैट को हत्यारे की पत्नी और माता-पिता के लिए खराब महसूस हुआ। फिर मैट ने फैसला किया कि वह हत्यारे के मां-पिता की कब्र पर जाएगा और उनसे माफी मांगेगा। मैट ने वह कब्र भी खोज ली। जब वह माफी मांग रहा था, तभी एक महिला अचानक उसके पीछे आ गई और पूछा कि वह कौन है और वह उसकी चाची और दादा दादी की कब्रों पर क्या कर रहा है?
मैट ने उस लड़की को पूरी बात बताई
मैट ने उस लड़की को पूरी बात बताई। संयोग ऐसा रहा कि दो साल बाद मैट ने उस लड़की से शादी का प्रपोजल दिया और लड़की ने हां कर दिया। मैट ने ये कहानी इसलिए भी सुनाई, क्योंकि उसे बताना था कि एक कब्रिस्तान में कैसे उसने अपनी पत्नी से मुलाकात की। कहानी को ट्विटर पर सैकड़ों-हजारों बार रीट्वीट की गई है। कुछ लोगों ने सवाल उठाए की कहानी झूठी है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News