पिता ने अपने 3 बच्चों को आइसक्रीम में दिया जहर, मौत के बाद मां ने बताई हत्या की चौंकाने वाली कहानी

Published : Jul 01, 2021, 10:39 AM ISTUpdated : Jul 01, 2021, 11:21 AM IST
पिता ने अपने 3 बच्चों को आइसक्रीम में दिया जहर, मौत के बाद मां ने बताई हत्या की चौंकाने वाली कहानी

सार

नाजिया ने शुरू में डॉक्टरों से झूठ बोला कि बच्चों ने गलती से चूहे का जहर खा लिया, लेकिन बेटे की मौत के बाद उसने पुलिस के सामने पूरी सच्चाई बता दी। पुलिस ने अस्पताल में स्वस्थ हो रहे दो बच्चों के बयान भी दर्ज किए हैं।

मुंबई के मानखुर्द इलाके में 27 साल के एक व्यक्ति ने अपने तीन बच्चों की आइसक्रीम में चूहे का जहर मिलाकर जहर दे दिया, जिससे छह साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसके दो भाई-बहनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना 25 जून को हुई थी, लेकिन इसका पता बुधवार को तब चला जब सरकारी सायन अस्पताल में लड़के की मौत हो गई और डॉक्टरों ने पुलिस को खबर किया। 

पत्नी से झगड़े के बाद पति ने उठाया ये कदम
आरोपी अली नौशाद का पत्नी नाजिया बेगम के साथ झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वह अपने तीन दो लड़कों और एक लड़की को आइसक्रीम खिलाने के बहाने बाहर ले गया। आरोप है कि उसने आइसक्रीम में जहर मिलाकर दे दिया। 

आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
मानखुर्द के साठे नगर में रहने वाला अली दिहाड़ी मजदूर है। उसके खिलाफ पुलिस ने हत्या और हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वारदात के बाद से ही अंसारी फरार है।

पत्नी ने बताई हत्या की पूरी कहानी
पुलिस को दिए बयान में पत्नी ने कि उसका पति के साथ अक्सर पैसे को लेकर झगड़ा होता था। 25 जून को वह झगड़े के बाद घर से निकल गई और अपनी बहन के घर चली गई। इसके बाद अंसारी तीनों बच्चों को आइसक्रीम के लिए बाहर ले गया। बाद में जब बच्चों ने पेट दर्द की शिकायत करना शुरू किया तो नाजिया उन्हें सायन अस्पताल ले गई।

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Auto Driver Kindness: बेंगलुरु के Rapido ड्राइवर ने बिना कहे कर दिया ऐसा काम, लोग हो गए भावुक
गर्लफ्रेंड संग शॉपिंग पर पकड़ा गया पति, इसके बाद तो गजब हो गया-WATCH VIDEO