कभी देखी है शैतान बनाम शैतान की लड़ाई! वायरल वीडियो में देखिए खतरनाक अजगर का पाला मगरमच्छ से पड़ा तो कौन जीता

Published : May 07, 2022, 03:41 PM IST
कभी देखी है शैतान बनाम शैतान की लड़ाई! वायरल वीडियो में देखिए खतरनाक अजगर का पाला मगरमच्छ से पड़ा तो कौन जीता

सार

अजगर (Python) और मगरमच्छ (Alligator ) की लड़ाई का एक वीडियो (Viral Vidoe) सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हो रहा है। इस लड़ाई में दोनों में से कोई भी हार मानता नहीं दिख रहा है। हालांकि, बाद में दोनों जानवर कड़ी टक्कर के बाद एक-दूसरे को छोड़कर अलग हो जाते हैं। 

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों अजगर और मगरमच्छ (Python and Alligator fight) की लड़ाई का एक वीडियो खूब वायरल (Viral video on social media) हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विशालकाय मगरमच्छ (Huge alligator) अपने मुंह में एक बड़े और खतरनाक अजगर को रखकर उसे फाड़ने की कोशिश कर रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) पर एनिमल्स एनर्जी नाम के अकाउंट से बीते बुधवार को पोस्ट किया गया है। अब तक इसे  4.5 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और दस हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।  

वीडियो के कैप्शन के मुताबिक, क्या एक मगरमच्छ अजगर को दो टुकड़ों में काट सकता है? इस वीडियो पर लोगों ने दिलचस्प कमेंट भी किए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अजगर पहले मगरमच्छ के शरीर के चारों ओर घूमता है और अपने आप को उससे कस कर लपेट लेता है। वहीं, मगरमच्छ अजगर से अलग होने की कोशिश करता है और उसे काटता रहता है। 

 

 

कोई भी हार मानने को तैयार नहीं था, मगर अजगर घायल हो गया 
बता दें कि अजगर अपने शिकार को चारों ओर लपेटने और उन्हें कुचलने के लिए जाने जाते हैं। जैसे ही शिकार सांस लेना बंद कर देता है वह उन्हें पूरी तरह निचोड़कर निगल जाता है।  मगरमच्छ और अजगर दोनों एक ही सरीसृप परिवार के सदस्य हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पानी में हो रही इस लड़ाई में इन दोनों खतरनाक जानवरों में से कोई भी हार मानने को तैयार नहीं है। दोनों के बीच जबरदस्त लड़ाई होती दिख रही है। हालांकि, मगरमच्छ के बार-बार काटने से अजगर परेशान हो जाता है और अपनी पकड़ ढीली कर देता है। इसके कुछ समय बाद, मगरमच्छ भी अजगर को छोड़ देता है। वैसे, इस लड़ाई में अजगर बुरी तरह घायल भी हो जाता है। 

मगरमच्छ की आंखें बाहर को निकल रही हैं!
इस कड़ी टक्कर को देखकर यूजर्स भी रोमांचित हैं। एक यूजर ने लिखा- शैतान बनाम शैतान को देखकर बहुत अच्छा लगा। जो हारता है वह मरता है। एक अन्य यूजर ने लिखा। ऐसा लगता है कि अजगर आखिरी फ्रेम में जीतता है। देखो कैसे मगरमच्छ की आंखें बाहर आने लगती हैं। सांप उसे अच्छी तरह रगड़ता है, मगर काटने से वह घायल हो गया। 

करीब छह फीट तक लंबे हो सकते हैं मगरमच्छ 
एक औसत वयस्क अमरीकी मगरमच्छ का वजन 360 किलोग्राम यानी 790 पाउंड और लंबाई करीब 4 मीटर यानी 13 फीट तक होती है। हालांकि, कुछ मगरमच्छ की लंबाई लगभग साढ़े चार मीटर यानी लगभग 14 फुट तक हो सकती है और इनका वजन 450 किलोग्राम यानी 990 पाउंड तक पहुंच जाता है। वैसे, लुइसियाना में खोजे गए सबसे बड़े मगरमच्छ की लंबाई 5.84 मीटर यानी 19.2 फीट नापी गई है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

दादी ने पोती को पिलाई व्हिस्की, थोड़ी देर बाद हुआ कुछ ऐसा कि बाेली- मैंने सब बर्बाद कर दिया 

रूसी पर्यटक ने प्राचीन मंदिर में खिंचवाई न्यूड फोटो, इंडोनेशियाई सरकार ने सुनाई यह सख्त सजा

आसमान में दिखा स्पेस जेलीफिश, इंटरनेट पर हो रहा वायरल, स्पेस एक्स ने बताया क्यों सामने आया ऐसा नजारा

19 साल की लड़की के वीडियो को टिकटॉक ने बताया बेहद कामुक, सोशल मीडिया पर घटा दी रीच

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल