शादी में चला रहे थे फ्लेयर गन, अचानक दुल्हन के मुंह पर हो गया धमाका, सामने आया खौफनाक वीडियो

Published : Apr 01, 2023, 01:05 PM ISTUpdated : Apr 01, 2023, 01:42 PM IST
fireworks goes wrong in wedding function

सार

इस खौफनाक वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘शादी की रस्में, रीति-रिवाज छोड़कर ये फालतू की चीजें करोगे तो ऐसा ही होगा।’

वायरल डेस्क. शादी को खास बनाने के लिए लोग कुछ न कुछ एक्सपेरिमेंट करते ही रहते हैं पर कई बार कुछ अलग करने की चाहत भारी भी पड़ जाता है। सोशल मीडिया पर एक शादी के फंक्शन का वीडियो वायरल हाे रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन फ्लेयर गन चलाते नजर आते हैं। जैसे ही दुल्हन फ्लेयर गन की बटन दबाती है उसमें धमाका हो जाता है। बता दें कि फ्लेयर गन एक बैटरी से चलने वाली गन होती है, जो अनार दाने की तरह जलती है।

3 लाख बार देखा गया वीडियाे

इस वीडियो को अदिति नाम की यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया और लिखा, ‘पता नहीं क्यों लोग अपनी शादी को शादी कम पार्टी समझते हैं और कुछ इस तरह अपने खास दिन को बर्बाद कर लेते हैं। ’ वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे फ्लेयर गन में धमाका हो जाता है और उसकी लपटें दुल्हन के चेहरे पर आ जाती हैं। इस वीडियो को 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 

 

 

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

इस खौफनाक वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘शादी की रस्में, रीति-रिवाज छोड़कर ये फालतू की चीजें करोगे तो ऐसा ही होगा।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘पता नहीं लोगों ने आजकल शादी को क्यों मजाक बना लिया है।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘ये सोशल मीडिया और फालतू की बॉलीवुड फिल्मों ने सारे त्योहार, फंक्शन और रीति-रिवाज बर्बाद कर दिए हैं।’

यह भी देखें : साड़ी वाली फिटनेस ट्रेनर ने एक्सरसाइज करते शेयर किया एक और वीडियो, ऐसे कर लेती हैं मुश्किल से मुश्किल एक्सरसाइज

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल