सस्ता-टिकाऊ और देसी जुगाड़ ! स्टूडेंट का दिमाग कर देगा हैरान, देखें Viral Video

Published : Jun 26, 2025, 04:05 PM IST
viral video

सार

इंडियन जुगाड़ का कमाल! एक स्टूडेंट ने प्लास्टिक बोरी और रस्सी से सस्ता और टिकाऊ बैग तैयार किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जानिए ऐसे देसी जुगाड़ कैसे पैसे बचाते हैं और लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं।

इंडिया मतलब सारा काम जुगाड़ से। यहां पर एक से बढ़कर एक दिमाग है जो ना जानें बड़ी से बड़ी और महंगी चीज का बिल्कुल सस्ता इलाज ढूंढ ही लेते हैं। सोशल मीडिया विजिट करने वालों को ये बात से अच्छे पता होगी। साथ ही आपने ऐसी कई वीडियोज भी देखी होंगी। कई बार ये ट्रिक्स बहुत काम की होती और सोचने पर मजबूर कर देती हैं, आखिर ये कैसे हो सकता है। वैसे आप भी बच्चों के लिए स्कूली बैग तो खरीदते होंगे लेकिन कहा जाए ये काम अब जुगाड़ से हो सकता हैं तो क्या कहेंगे ? इस वक्त इसी से जुड़ा वीडियो वायरल है। जहां एक शख्स ने ऐसी चीज से बैग बना दिया, जिसके बारे में सपने में भी कोई नहीं सोच सकता है। सबसे पहले ये वीडियो देखिए-

लड़के ने लगाया गजब का जुगाड़

दरअसल, इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर smile_connection_ पेज द्वारा शेयर किया है। जहां एक शख्स के पास एजुकेशन बैग नहीं है। अब भला ये बैग्स 500 रुपए से नीचे तो नहीं आते होंगे। ऐसे में पैसे बचाने के लिए उसने ऐसा जुगाड़ लगाया कि पूछिए मत। व्यक्ति ने प्लास्टिक बोरी को तोड़-मरोड़कर बैग में तब्दील कर दिया। कहीं वो पीठ से घिर जाए तो पतली रस्सी का इस्तेमाल किया है। जो बिल्कुल बैग वाली वाइब दे रही है। हालांकि ये वीडियो कब और कहा का है। इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है, लेकिन इस वीडियो से पहले शायद ही किसी ने सोचा होगा बैग ऐसे भी तैयार किया जा सकता है। 

यूजर्स को पसंद आया देसी जुगाड़

वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा है। सभी इस पर रिएक्शन दे रहे हैं। किसी ने लिखा लोग सही कहते हैं-India is not for beginners, अन्य लिखते हैं, इंडिया दिन पर दिन आगे बढ़ता जा रहा है,ऐसे जुगाड़ यहां छोड़कर कहीं और दुनिया में मिल ही नहीं सकते हैं। खैर,इस देसी जुगाड़ को आप ट्राई करना पसंद करेंगे या नहीं ?

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

Kumbh Viral Girl Case: फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से निकाह! NCST जांच में बड़ा खुलासा, दो राज्यों के DGP दिल्ली तलब
19 Minute 34 Second Viral Video: क्या है ये वीडियो, क्यों इसके Part 2 और 3 सर्च कर रहे लोग