इस चर्चित Gay कपल का होने वाला है पहला बच्चा, 4 साल पहले अमेरिका में धूमधाम से की थी शादी

इस गे-कपल ने बताया कि वे मई में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं। दोनों ने बताया कि शादी के बाद से ही वे पेरेंट्स बनने की नई तकनीकों पर अध्ययन कर रहे थे।

Piyush Singh Rajput | Published : Jan 9, 2023 7:14 AM IST

ट्रेंडिंग डेस्क. 2019 में शादी करने वाला गे-कपल अब पेरेंट्स बनने जा रहा है। आदित्य और अमित की जोड़ी ने इस बाता का खुलासा कर सोशल मीडिया यूजर्स को चौंका दिया है। पहले ये कपल तब सुर्खियों में था जब दोनों ने चार साल पहले अमेरिका में भव्य तरीके से शादी की थी। वहीं अब दोनों ने पीपुल मैगजीन के जरिए अपना पैटरनिटी फोटोशूट कराकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अब आप सोच रहे होंगे कि गे-कपल बच्चा कैसे पैदा कर सकते हैं? आइए जानते हैं...

पेरेंट्स बनने के लिए इस तकनीक को अपनाया

इस गे-कपल ने बताया कि वे मई में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं। दोनों ने बताया कि शादी के बाद से ही वे पेरेंट्स बनने की नई तकनीकों पर अध्ययन कर रहे थे। इसी बीच दोनों ने आईवीएफ के बारे में पढ़ा। अब इसी तकनीक के सहारे वे अपने जैविक बच्चे को जन्म देने जा रहे हैं। इसमें स्पर्म और महिला डोनर के अंडो को अलग से फर्टिलाइज कराकर जैविक बच्चे को जन्म दिया जाता है।

आप कपल्स की तरह जीने की चाहत

पीपुल मैगजीन ने इंस्टाग्राम पर इस कपल के पैटरनिटी फोटोशूट की फोटाज शेयर की हैं। आदित्य मदिराजू ने कहा कि शादी से पहले वे पेरेंट्स बनने के बारे में सोचते रहते थे। उन्होंने कहा कि हम आम कपल की तरह जीना चाहते हैं और हम भी मदर्स डे, फादर्स डे और तमाम छुट्टियां मनाना चाहते हैं। लोगों को हमारा पेरेंट्स बनना असंभव लगता था पर अब सबकुछ संभव हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक गे-कपल होने की वजह से आदित्य और अमित को आईवीएफ में काफी खर्चा करना पड़ा है। अमित ने कहा कि दोनों की मुलाकात चार साल पहले एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में हुई थी, जिसके बाद से दोनों ने हमेशा साथ रहने का फैसला कर लिया।

 

यह भी पढ़ें :CUTE VIDEO : मां ने कहा अब उसे कैसे समझाएं कि बेबी कहां से आने वाला है? देखें नन्हीं बच्ची का क्यूट रिएक्शन

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें...

 

Share this article
click me!