
Girl avoids dating Delhi-Mumbai boys: मॉडर्न लाइफ में रिलेशनशिप, ब्रेकअप फिर न्यू बॉयफ्रेंड ये सब बहुत आम हो गया है। मेट्रो शहरों में तो इस तरह के रिश्ते कपड़ों की तरह बदले जा रहे हैं। कभी लड़का अपनी फीमेल पार्टनर पर धोखेबाजी का आरोप लगाती है तो कभी ऐसा ही कुछ लड़कियों की शिकायत होती है। हालात तो ऐसे हैं कि किसी भी ऱिश्ते में भरोसा बचा नही है। अब तो कुछ शहर विशेष को लेकर नए-नए कयास लगाए जाने लगे हैं। ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की रिलेशनशिप को लेकर बड़ी डीगें हांक रही थी, लेकिन मेल फ्रेंड उसकी पोल खोल देता है।
रैडिट अकाउंट MechanicalPandey पर शेयर वीडियो में देखा जा सकता है कि एक इंफ्लुएंसर माइक ऑन करके एक मॉडर्न लड़की से सवाल करती है, वो किन शहरों में लड़कों को डेट नहीं करना चाहेगी। इस पर लड़की ने बताया वो दिल्ली.... मुंबई औऱ बेंगलुरु के लड़कों से दूर रहना चाहती है..वो इन स्टेट के लड़कों को कभी डेट करना पसंद नहीं करेगी। कारण पूछने पर वह कहती है कि यहां के वॉयज बहुत टॉक्सिक होते हैं। इसलिए वो कभी भी इन मेट्रो सिटी के लड़कों को डेट नहीं करेगी। इतना सुनते ही बगल में खड़ा लड़का एक्टिव हो जाता है। वो जो जवाब देता है, उससे तो इस लड़की के चेहरे पर हवाइयां उ़ड़ने लगती हैं।
युवती के दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लड़कों टॉक्सिक बताते ही, उसके साथ आय़ा युवक लड़की की पोल खोल देता है। वो इंफ्लुएंसर को बताता है कि एक्चुअली में ये लड़की कभी इन तीनों स्टेट में नहीं गई है। इसके बाद तो जवाब देने वाली लड़की का चेहरा देखने लायक होता है। वहीं सवाल करने वाली एंकर तो हंस-हंसकर लोटपोट हो जाती है।
ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं यूजर्स ने इसपर जोरदार कमेंट किए हैं। लोगों का मानना है कि ये लड़कियां सब हवा-हवाई बातें करती हैं। कहीं से कुछ सुन लेती हैं, इसी आधार पर अपनी राय बना लेती हैं। इनका प्रिडक्शन कभी सही नहीं होता।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News