
यूके. आपने कई बार सुना होगा कि लड़कियों से उनकी उम्र नहीं पूछनी चाहिए। लेकिन कभी सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों कहा जाता है। एक टिकटॉकर ने इसका जवाब दिया है। उसने बताया कि जब तक लड़के उनकी उम्र के बारे में नहीं जानते हैं वे उनका पीछा करते हैं। डेट पर जाने के लिए तमाम तरह के जतन करते हैं। बातें करते हैं। भाव देते हैं। लेकिन जैसे ही उन्हें उम्र के बारे में पता चलता है वे एकदम से पलट जाते हैं। पीछे हट जाते हैं। कई तो बात तक करना बंद कर देते हैं। टिकटॉकर ने एक वीडियो शेयर अपनी कहानी शेयर की।
लुक की वजह से लड़के आकर्षित होते हैं
टिकटॉकर ने वीडियो के जरिए अपना दर्द शेयर किया। उन्होंने बताया कि लोग लुक की वजह से उनकी तरफ आकर्षित होते हैं। उन्हें लोगों का बहुत ध्यान मिलता है। लोग उनके साथ डेट पर जाना चाहते हैं। लेकिन ये तब तक ही होता है जब तक कि वे सामने वाले को अपनी असली उम्र नहीं बताती हैं। उन्होंने ये आजमाया है कि जब भी वे सामने वाले को अपनी असली उम्र बता देती हैं तब से लोग उन्हें भाव देना बंद कर देते हैं। टिकटॉकर ने एक छोटा वीडियो शेयर करते हुए अपनी पूरी कहानी बताई। उनके 125K फॉलोवर्स हैं।
उम्र बताते ही लोग पीछे हट जाते हैं
वीडियो में महिला ने कहा कि पुरुष अक्सर पीछे हट जाते हैं जब उन्हें पता चलता है कि वह 44 साल की हैं। टिकटॉकर ने बताया कि पुरुष मुझे तब तक पसंद करते हैं जब तक कि मैं उन्हें अपनी उम्र नहीं बता देती। वीडियो को आठ मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।वीडियो पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा, मुझे नहीं लगता कि वे पुरुष होंगे। अगर महिला का व्यक्तित्व अच्छा है और वह खुद के लिए सच्ची है तो उम्र कुछ भी नहीं है। एक अन्य ने कहा, उम्र सिर्फ एक संख्या है। जो मायने रखता है वह है आपका दिल। लेकिन एक यूजर ने कहा कि उम्र एक समस्या खड़ी करेगी। एक यूजर ने लिखा, लोग अभी भी आपको पसंद करते हैं लेकिन अब आपके साथ बच्चे पैदा करने के बारे में सोचना संभव नहीं है। एक यूजर ने अपना अनुभव शेयर किया। उसने बताया कि अपने से बड़ी उम्र की महिला के साथ रहने पर क्या दिक्कत आती है। उसने बताया कि कुछ जीते बहुत अजीब होती हैं।
ये भी पढ़ें..
क्रिसमस की तैयारी कर रहा था बच्चा, तभी कुत्ते ने किया ऐसा हमला- बच्चे की हो गई मौत
होंठ 3 गुना ज्यादा बड़े होने पर डर गई लड़की, जानें क्यों कहा- मैंने अब तक का सबसे बुरा काम किया
महिला को ऑनलाइन देख लोग खा जाते हैं धोखा, फिर ब्यूटी टिप्स मांगते हुए पूछते हैं खास सवाल
14 सेकंड के वीडियो में दिखी खतरनाक आंधी, टीन की छत हवा में उड़ती हुई आई नजर
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News