आमतौर पर हम इंसान ब्यूटीपार्लर /सलून जाकर पेडीक्योर, हेयर कटिंग, मसाज जैसी कई सुविधाओं का आनंद लेते हैं। दांत में दर्द होने पर डॉक्टर के पास जाकर दांत साफ करवाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी दरियाई घोड़े को ब्रश करते हुए देखा है? अगर नहीं, तो ये वीडियो देखिए..
इस वीडियो में एक दरियाई घोड़ा मुंह खोले हुए अपने दांत साफ करवा रहा है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। नेचर इज अमेजिंग नाम के ट्विटर पेज से यह वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसे 4 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसमें चिड़ियाघर में जानवरों की देखभाल करने वाला एक शख्स दरियाई घोड़े के दांतों को बड़े से ब्रश से साफ कर रहा है और दरियाई घोड़ा भी अपने इस 'गुड टाइम' को एन्जॉय कर रहा है। दरियाई घोड़ा मुंह खोले खड़ा है और उसके दांत साफ कर रहा शख्स मुंह के अंदर पानी की पाइप पकड़े हुए बड़े से ब्रश से उसके दांत साफ कर रहा है। दरियाई घोड़े का अंदाज देखकर लग रहा है कि उसे भी ब्रश करने का अच्छा खासा अनुभव है। ब्रश कर रहे शख्स का साथ देते हुए वह अपना मुंह पूरा खोले हुए है। उसके पीछे एक और दरियाई घोड़ा खड़ा है, जो देखने में ऐसा लग रहा है जैसे ब्रश करवाने के लिए लाइन में लगा हो।
यह वीडियो जानवरों की दुनिया को जानने का एक खूबसूरत नजारा पेश करता है। इससे पता चलता है कि जानवर भी अपने शरीर को साफ रखना पसंद करते हैं और जब कोई उनकी देखभाल करता है तो उन्हें खुशी मिलती है। 42 सेकंड के इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि उन्हें अपने दांत साफ करवाना पसंद है। वहीं, पीछे खड़े दूसरे दरियाई घोड़े को देखकर लोग कह रहे हैं कि वह भी अपने दांत साफ करवाने का इंतजार कर रहा है। इस वीडियो के बारे में आप क्या सोचते हैं, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News